5 कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Fold 3 फोन !

Samsung Galaxy Z Fold 3 की कैमरा जानकारी एक टिप्स्टर द्वारा ट्विटर पर लीक की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस फोल्डेबल फोन में कुल मिलाकर 5 कैमरा देखने को मिल सकते हैं।

5 कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Fold 3 फोन !

Samsung Galaxy Z Fold 3 में 12 जीबी रैम देखने को मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • इस फोन के ब्लैक, ग्रेडिएंट पिंकिश और नेवी ग्रीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं।
  • Samsung Galaxy Z Fold का मॉडल नम्बर SM-F926U बताया गया है।
  • इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 एसओसी प्रोसेसर हो सकता है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 3 की कैमरा जानकारी एक टिप्स्टर द्वारा ट्विटर पर लीक की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस फोल्डेबल फोन में कुल मिलाकर 5 कैमरा देखने को मिल सकते हैं। जिसमें तीन कैमरा बैक साइड में होंगे, एक अनफोल्ड डिस्प्ले पर और एक कैमरा सेकेंडरी डिस्प्ले पर होगा। इसी बीच इस फोन का यूएस वर्जन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 एसओसी के साथ देखा गया है। कहा जा रहा है कि फोन भारत में अगस्त में किसी समय लॉन्च किया जा सकता है। इसके कई रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं। 

टिप्स्टर ट्रॉन की ओर से पहली जानकारी मिली। जिसमें उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि Samsung Galaxy Z Fold 3 पांच कैमरों के साथ आएगा। सैमसंग फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 12-मेगापिक्सल सोनी IMX555 मेन सेंसर, 12-मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा 2x ज़ूम के साथ और तीसरा 12-मेगापिक्सल स्नैपर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ होने की उम्मीद है। बाहरी डिस्प्ले पर कैमरा, जब फोन मुड़ा हुआ होता है, के लिए दावा किया गया है कि इसमें 10-मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह मुख्य डिस्प्ले के नीचे स्थित है, 1.0-माइक्रोन पिक्सल के साथ 16-मेगापिक्सल सोनी IMX471 सेंसर के रूप में मौजूद है। 

इसी बीच इस फोन का यूएस वर्जन कथित रूप से Geekbench वेबसाइट लिस्टिंग पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 एसओसी के साथ देखा गया है। इसका मॉडल नम्बर SM-F926U बताया गया है और कहा जा रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Fold 3 है। इसी मॉडल नम्बर के साथ एक फोन यूएस फेडरेल कम्यूनिकेशन्स कमिशन (FCC) की सर्टीफिकेशन साइट पर देखा गया था। साथ ही इसमें 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट बताया जा रहा है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 1,124 और मल्टी कोर टेस्ट में इसने 3,350 प्वॉइंट्स स्कोर किए हैं। 

एक पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung Galaxy Z Fold 3 तीन रंगों- ब्लैक, ग्रेडिएंट पिंकिश और नेवी ग्रीन में उपलब्ध होगा। इन सभी रंगों में मैट फ़िनिश दिखाई देती है। ऐसी अफवाह है कि फोन को अगस्त के दूसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »