Samsung Galaxy Z Flip की पहली झलक, ऑस्कर समारोह के दौरान सामने आया विज्ञापन

जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

Samsung Galaxy Z Flip की पहली झलक, ऑस्कर समारोह के दौरान सामने आया विज्ञापन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fold से कम होगी Samsung Galaxy Z Flip की कीमत
  • Samsung का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 11 फरवरी को
  • Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra होंगे लॉन्च
विज्ञापन
दुनिया की टॉप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए ऑस्कर समारोह के दौरान अपने स्कावयर शेप वाले फोल्डेबल फोन की पहली झलक दिखाई। दरअसल, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक एक टीवी विज्ञापन में मिली। इस विज्ञापन को सिर्फ अमेरिका में ब्रॉडकास्ट किया गया था। गौर करने वाली बात है कि Samsung Galaxy Z Flip फोन को दो दिन बाद सेन फ्रांसिसको में होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। फोन वर्टिकल तौर पर खुलता और बंद होता है।

फोन के कई शॉट्स सामने आए हैं। ये कम से कम पर्पल और ब्लैक रंग के हैं। लेकिन इनके बारे में बहुत कम ब्योरा उपलब्ध है।

हालांकि, कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत 1,980 डॉलर (करीब 1,41,900 रुपये) वाले Samsung Galaxy Fold से कम होना तय है। यह Samsung का पहला फोल्डेबल फोन है जो किताब की तरह खुलता है। इसे बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन स्क्रीन समस्या के कारण इसे कई महीने तक बाजार में लाने में देरी हुई।

अब तक लीक हुई जानकारियों में मुताबिक, Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 3,300 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

याद रहे कि 11 फरवरी को Samsung अमेरिका के सेन फ्रांसिसको में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसी इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20+ और Samsung Galaxy S20 Ultra भी पेश किए जाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2636 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Academy Awards, Oscars 2020, Samsung Galaxy Z Flip
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »