Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Flip 8 में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।
Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर दिया है। इस क्लैमशेप फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी चिपसेट दिया गया है। इस फोन 4.1 इंच की कवर डिस्प्ले और 6.9 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है। Galaxy Z Flip 8 एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है। इसमें 4,300mAh की बैटरी मिलती है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,24,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,44,999 है। Galaxy Z Flip 8 पिंक, ग्रेफाइट और क्रीम कलर में उपलब्ध है। वहीं मिंट कलर ऑप्शन सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध हो गया है। इस फोन पर ₹10,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520x1080 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं 4.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1048x948 पिक्सल और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। यह फोन IP48 रेटिंग से लैस किया गया है। डिस्प्ले का साइज पिछले साल के Galaxy Z Flip 7 जैसा ही है। कवर स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। Galaxy Z Flip 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Galaxy Z Flip 8 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर Galaxy Z Flip 8 की लंबाई 166.9 मिमी, चौड़ाई 75.4 मिमी, मोटाई 6.1 मिमी, वहीं फोल्ड होने लंबाई 85.7 मिमी, चौड़ाई 75.4 मिमी, मोटाई 13.1 मिमी और वजन 180 ग्राम है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से भी लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी