Samsung Galaxy Z Flip 6 की कैमरा डिटेल लीक, BIS पर दिखा! नए फोल्‍ड के साथ हो सकता है लॉन्‍च

Samsung Galaxy Z Flip 6 : BIS सर्टिफ‍िकेशन को पुख्‍ता माना जाए, तो फोन भारत में भी लॉन्‍च होगा। ‘कैमरा FV-5’ डेटाबेस में फोन का दिखना संकेत है कि डिवाइस में अच्‍छा बैक कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2024 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • BIS पर दिखाई दिया
  • ‘कैमरा FV-5’ डेटाबेस में भी नजर आया फोन

Galaxy Z Flip 6 को पिछले महीने गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-F741U के साथ देखा गया था।

Samsung Galaxy Z Flip 6 स्‍मार्टफोन का ऐलान जुलाई में Galaxy Z Fold 6 के साथ किया जा सकता है। यह क्लैमशेल फोल्डेबल फोन पिछले कुछ महीनों से खबरों में है। कहा जाता है कि फोन को ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) से सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। यह स्‍मार्टफोन कथित तौर पर ‘कैमरा FV-5' डेटाबेस में भी दिखाई दिया है। BIS सर्टिफ‍िकेशन को पुख्‍ता माना जाए, तो फोन भारत में भी लॉन्‍च होगा। ‘कैमरा FV-5' डेटाबेस में इस फोन का दिखना संकेत है कि डिवाइस में एक अच्‍छा बैक कैमरा मिलेगा। 

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 6 को BIS सर्टिफिकेशन मिला है। उसका मॉडल नंबर SM-F741B है। रिपोर्ट में लिस्टिंग का स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। उससे पता चलता है कि Z Flip 6 को सोमवार (20 मई) को सर्टिफ‍िकेशन मिला। यह लिस्टिंग सैमसंग की नई फोल्डेबल डिवाइस के भारत में लॉन्च का संकेत देती है, लेकिन कोई स्‍पेसिफ‍िकेशन अभी सामने नहीं आया है। 
Advertisement

Galaxy Z Flip 6 को कथित तौर पर कैमरा FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 12.5 मेगापिक्सल रेजॉलूशन वाला प्राइमरी सेंसर हो सकता है। अगर यह पिक्सल बिनिंग से पैक हुआ तो  50 मेगापिक्सेल कैमरे का काम कर सकता है। रियर कैमरे के साथ यूजर्स को ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट मिलने की उम्‍मीद है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा होना Galaxy Z Flip 5 के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें 12 एमपी का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

Galaxy Z Flip 6 को पिछले महीने गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-F741U के साथ देखा गया था। इसे कुछ स्‍पेक्‍स के साथ लिस्‍ट किया गया था, जिनमें क्‍वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.75GB रैम शामिल है। पिछले लीक्‍स में कहा गया था कि अपकमिंग गैलेक्‍सी फ्लिप में पहले आए फ्लिप के मुकाबले बड़ा डिस्‍प्‍ले होगा। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन को 8 और 12 जीबी रैम ऑप्‍शंस में लाया जा सकता है। स्‍टोरेज 256 जीबी और 512 जीबी हो सकता है। कहा जाता है कि यह 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 
Advertisement

ऐसी अफवाहें हैं कि सैमसंग का साल 2024 का  दूसरा अनपैक्‍ड इवेंट 10 जुलाई को हो सकता है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.