Samsung Galaxy Z Flip 5G में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट है। XDA Developers की हाल ही की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मॉडल नंबर अमेरिकी मार्केट के Samsung Galaxy Z Flip 5G का है।

Samsung Galaxy Z Flip 5G में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम

Samsung Galaxy Z Flip 5G अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट Samsung Galaxy Z Flip 5G
  • Samsung Galaxy Z Flip 4जी फरवरी में हुआ था लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 4जी में दिया गया था डुअल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Flip 5G मॉडल बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट होने की खबर सामने आई है। वेबसाइट पर लिस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। इस जानकारी से संकेत मिला है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी केवल 5जी को ही सपोर्ट नहीं करेगा, बल्कि इसमें अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट में सामने आया था कि यह फोन Samsung Galaxy Note 20 के साथ अगस्त में लॉन्च होगा। हालांकि, दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट है। XDA Developers की हाल ही की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मॉडल नंबर अमेरिकी मार्केट के Samsung Galaxy Z Flip 5G का है। गौर करने वाली बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के एलटीई वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-F700 है।

गीकबेंच की लिस्टिंग में मदरबोर्ड के लिए "Kona" कोडनेम हाइलाइट किया गया है। माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का कोडनेम है। साइट पर इसके अलावा यह जानकारी दी गई है कि फोन में 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 दिया जाएगा। हाल ही कि एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन ब्लैक, कॉपर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 4जी फरवरी में डुअल रियर कैमरा, 3,300 एमएएच बैटरी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप भी 8 जीबी रैम के साथ आया था, हालांकि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस था।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी को लेकर खबर है कि यह 5 अगस्त को Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग इनके साथ नेक्स्ट जनरेशन फोल्ड 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  3. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  4. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  5. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »