Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले

इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की एंट्री हो सकती है। इससे पहले सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 20:58 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच की मेन स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में लगभग 4,800 mAh की डुअल-सेल बैटरी हो सकती है
  • इसका मुकाबला एपल के आगामी फोल्डेबल iPhone से हो सकता है

इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी एंट्री हो सकती है

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। इसे Samsung Galaxy Wide Fold कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन टैबलेट जैसा हो सकता है। इसमें बड़ा इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की एंट्री हो सकती है। इससे पहले सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि सैमसंग के वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले हो सकता है। यह अनफोल्ड करने पर Samsung Galaxy Z Fold 7 के डिस्प्ले से कुछ छोटा होगा। Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में शॉर्ट और वाइडर डिजाइन हो सकता है। इसमें टैबलेट जैसी 4:3 आस्पेक्ट रेशो हो सकती है। इससे इस स्मार्टफोन का कवर डिस्प्ले टाइपिंग के लिए अधिक सुविधा वाला होगा। इसे अनफोल्ड करने पर पढ़ने और वीडियो देखने का बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Wide Fold में लगभग 4,800 mAh की कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की IMEI पर लिस्टिंग हुई थी। इससे Samsung's Galaxy Wide Fold के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Wide Fold का मुकाबला एपल के आगामी फोल्डेबल iPhone से हो सकता है। 

आईफोन फोल्ड का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के जैसा हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर इसका बड़ा डिस्प्ले दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। आगामी iPhone Fold में स्क्रीन की बायीं साइड पर ऐप स्लाइडर्स हो सकते हैं। यह बहुत से iPad ऐप्लिकेशंस के समान लेआउट होगा। फोल्डेबल आईफोन में न्यू जेनरेशन फोल्डेबल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। यह मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग होगा। 

 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.