MWC 2018: सैमसंग गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस से आज उठ सकता है पर्दा, वीडियो लीक

एमडब्ल्यूसी 2018 में दस्तक देने के लिए सैमसंग तैयार है। कंपनी का इवेंट रविवार रात 10:30 बजे है, जिसमें सभी को एस9 और एस9 प्लस के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतज़ार है। दोनों ही हैंडसेट की हाल के वक्त में कई तस्वीरें लीक हुई हैं।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 फरवरी 2018 17:54 IST
ख़ास बातें
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में दस्तक देने के लिए सैमसंग तैयार
  • एस9 और एस9 प्लस के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतज़ार
  • सैमसंग की तरफ से पोस्ट किया गया एक वीडियो
टेक्नॉलजी के 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 में दस्तक देने के लिए सैमसंग तैयार है। कंपनी का इवेंट रविवार रात 10:30 बजे है, जिसमें सभी को एस9 और एस9 प्लस के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतज़ार है। दोनों ही हैंडसेट की हाल के वक्त में कई तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनकी मदद से स्पेसिफिकेशन और फीचर का थोड़ा-बहुत अंदाज़ा लगाया जा चुका है। इसी कड़ी में सैमसंग की तरफ से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। वीडियो फिलहाल थर्ड पार्टी यूज़र की टाइमलाइन पर मौज़ूद है। इस वीडियो में फ्लैगशिप फोन के बारे में जानकारी लीक हुई है। साथ ही एस सीरीज़ वाले इन हैंडसेट की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं।


Advertisement
इस प्रमोशनल वीडियो में नए स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से किए गए कुछ नए बदलाव भी देखे गए हैं। 3 मिनट का यह वीडियो पहले कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर पोस्ट किया गया लेकिन जल्द ही हटा लिया गया। हालांकि, स्लैशलीक्स ने इस वीडियो को सेव कर अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है, जिससे आगामी स्मार्टफोन से कुछ हद तक पर्दा उठा है।

पिछली लीक हुई जानकारियों की तरह इस बार भी पता चला है कि दोनों ही हैंडसेट के डिज़ाइन, पिछले फ्लैगशिप जैसे ही हैं। वीडियो एस9  के डिस्प्ले से शुरू होता है, जिसमें नया डेक्स पैड दिख रहा है। यह स्क्रीन को टचपैड और कीबोर्ड में परिवर्तित कर स्क्रीन डबल कर रहा है। ध्यान रहे, गैलेक्सी एस9 को इनपुट डिवाइस की तरह इस्तेमाल करने के लिए इसे मॉनिटर से जोड़ना होगा।


अगर डेक्स पैड आपके मतलब की चीज़ नहीं है, तो इस प्रमोशनल वीडियो में सैमसंग के दोनों फ्लैगशिप फोन में एआई और ऑगमेंटिड रियलिटी फीचर दिख रहे है, जिन्हें कैमरा ऐप से जोड़ा गया है। वीडियो से पता चलता है कि हैंडसेट में डेडिकेटिड पेयरिंग ऐप, फेस अनलॉक फीचर और वाटर-रेसिस्टेंट फीचर बिल्ड मौज़ूद है। साथ ही आशंका है कि एस9 को ओटीए अपडेट सपोर्ट रखा जाएगा, जिससे भविष्य में यूज़र को अतिरिक्त फीचर अपडेट के तौर पर देकर लुभाया जा सके। हालांकि, वीडियो के ज़रिए किसी भी ऐसे फीचर का खुलासा नहीं हुआ है, जो पहले लीक हो चुके हैं।
Advertisement
 

संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर

नए गैलेक्सी एस 9 में सिंगल कैमरा सेटअप देखा गया है। वहीं, गैलेक्सी एस9 प्लस में डुअल कैमरा होने की खबरें हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को वर्टिकल प्लेसमेंट दिया गया है। कहा यह भी जा रहा है कि गैलेक्सी एस9 प्लस में सोनी का IMX345 कैमरा सेंसर दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि सोनी ने अभी तक इस सेंसर को बाज़ार में नहीं उतारा है। संभव है कि नया सेंसर, नए फ्लैगशिप फोन के साथ ही लॉन्च हो।

ज़िक्र हो चुका है कि IMX345 कैमरा 12 मेगापिक्सल और एफ/1.4 अपर्चर से लैस होगा। वहीं, गैलेक्सी एस9 के एक रिटेल बॉक्स के आधार पर कहा जा रहा है कि कैमरा एफ/1.5 से एफ/2.4 अपर्चर से लैस होगा। संभावना है कि दोनों ही नए फोन सैमसंग एक्सपीरियंस 9 पर आधारित होंगे और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे। यूएस और चीनी बाज़ार में ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 एसओसी चिपसेट के साथ आएंगे, वहीं भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में ये सैमसंग एक्सीनोटस 9810 एसओसी चिपसेट पर काम करेंगे। हमें उम्मीद है कि दोनों ही नए हैंडसेट का स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता कंपनी की पिछली गैलेक्सी एस8 रेंज से मेल खाएगी।
इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी फोन की तस्वीरें लीक हुई हैं, जिन्हें एस9 और एस9 प्लस बताया जा रहा है। इन पर भरोसा करें तो बैक में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर को छोड़कर कुलजमा डिज़ाइन गैलेक्सी एस8 सीरीज़ जैसा ही है। खबरें हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस बिक्री के लिए मार्च की शुरुआत में उपलब्ध हो जाएंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पहले से ही इन हैंडसेट के लिए पेज बनाकर इनकी बिक्री शुरू करने की पुष्टि कर चुकी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.