सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को आधिकारिक तौर पर मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च कर दिया गया। उम्मीद के मुताबिक, सैमसंग के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सबसे ज़्यादा ध्यान कैमरा पर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन का प्राइमरी रियर कैमरा वेरिएबल अपर्चर सेंसर के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2018 00:24 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी
Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को आधिकारिक तौर पर मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च कर दिया गया। उम्मीद के मुताबिक, सैमसंग के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सबसे ज़्यादा ध्यान कैमरा पर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन का प्राइमरी रियर कैमरा वेरिएबल अपर्चर सेंसर के साथ आता है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन को मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू, पर्पल और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध कराया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की सबसे अहम खासियत डुअल अपर्चर सेटअप वाले प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर हैं। यह सेंसर पर्याप्त रोशनी में एफ/2.4 अपर्चर पर शूट करने में सक्षम है। वहीं, कम रोशनी में यह अपने आप एफ/1.5 अपर्चर पर काम करने लगेगा। सैमसंग का दावा है कि इस परस्थिति में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के सेंसर 28 प्रतिशत ज़्यादा लाइट कैपचर करता है।
Advertisement

नए कैमरे की दूसरी अहम खासियत सुपर स्लो मोशन मोड है जो सोनी के हालिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा काम करता है। यह फोन 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा। आप चाहें तो इस फुटेज को जिफ के तौर पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं या अपने फोन पर एनिमिटेड वॉलपेपर बना सकते हैं।


ऐप्पल के एनिमोजी के जवाब में सैमसंग ने इस बार एआर ईमोजी पेश किया है। लेकिन यह फीचर बहुत अलग है। सैमसंग का एआर ईमोजी एक तरह से वर्चुअल अवतार है। इसकी मदद से आप अपनी 3डी तस्वीर खींच पाएंगे और उससे कस्टमाइज़्ड इमोजी बना पाएंगे। आपको 18 अलग एक्सप्रेशन मिलेंगे।

इस बार कैमरा ऐप में बिक्सबी विज़न आया है। अब आपको लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा मिलेगी। फ्रेम में मौज़ूद बिल्डिंग या जगह की पहचान हो जाएगी। लेकिन यह फीचर चुनिंदा क्षेत्रों के लिए ही होगा।
Advertisement

Galaxy S9 और Galaxy S9 प्लस दिखने में अपने पुराने वेरिएंट जैसे ही हैं। लेकिन कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं। इनमें से सबसे अहम है, फिंगरप्रिंट सेंसर की नई जगह। एस8 और एस8 प्लस में यह सेंसर पिछले हिस्से पर कैमरा मॉड्यूल के बगल में था। लेकिन लेटेस्ट सैमसंग फ्लैगशिप फोन में यह कैमरे के नीचे आ गया है।
Advertisement

सैमसंग का कहना है कि उसने टॉप के साथ निचले हिस्से पर बेज़ल को और पतला कर दिया है। डिस्प्ले के ऊपर आइरिस स्कैनर पूरी तरह से छिप जाता है। स्क्रीन को और डार्क कर दिया गया है, ताकि उसके और बॉडी के बीच अंतर कम रहे। अब आइरिस स्कैनर और फेस रिकग्निशन जुगलबंदी में काम करेंगे। इसका मतलब है कि अब ऑथेंटिकेशन में दिक्कत नहीं होगी।
 

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।

ज्ञात हो कि लॉन्च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के हवाई सफर और होटल के किराये का भुगतान सैमसंग ने किया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.