सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के स्पेसिफिकेशन लीक, 'डुअल पिक्सल' कैमरे से हो सकता है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2017 14:08 IST
एक और दिन बीतने के साथ ही सैमसंग के आने वाले प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन से जुड़ी एक और लीक रिपोर्ट सामने है। आने वाले गैलेक्सी एस8+ के स्पेसिफिकेशन की लिस्ट लीक हो गई है। इस लीक लिस्ट से फोन के बारे में लगभग हर चीज का खुलासा होता है। जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लैस के मुताबिक, गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का एक बड़ा सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा।

एक ट्वीट में, ब्लास ने आने वाले गैलेक्सी एस8+ के स्पेसिफिकेशन का खुलासा करने का दावा किया। लीक लिस्ट में बताया गया है कि यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें क्वाडएचडी+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन होगा। गैलेक्सी एस8+ में 12 मेगापिक्स्ल का 'डुअल पिक्सल' प्राइमरी कैमरा हो सकता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल होने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस7 की तरह, गैलेक्सी एस8 को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंसके लिए आईपी68- रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। नई गैलेक्सी एस8 सीरीज़ की सबसे बड़ी ख़ासियत इसमें दिया जाने वाला आइरिस स्कैनर बताया जा रहा है, और नई लीक में भी इसकी मौज़ूदगी का पता चला है। गैलेक्सी एस8+ में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया जा सकता है। इस हैंडसेट को 4 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में सैमसंग पे सपोर्ट होगा। इसके अलावा लीक हुई लिस्ट में सैमसंग नॉक्स, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और एकेजी के ईयरफोन मिलने का भी दावा किया गया है।
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि अगले महीने लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस8 के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के पेश होने की जानकारी लीक हुई है। कंपनी की भारत की वेबसाइट पर मॉडल नंबर एसएम-जी955एफडी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के सपोर्ट पेज को लाइव किया गया था। गैलेक्सी एस8+ का मतलब है कि सैमसंग आखिरकार अपनी एज ब्रांडिंग को खत्म कर रही है। इससे पहले कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज लॉन्च किए थे।

हाल ही में ख़बर आई थी कि सैमसंग के मोबाइल चीफ डोंग-जिन ने पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी एमडब्ल्यूसी 2017 में गैलेक्सी एस8 की लॉन्च की तारीख का आधिकारिक खुलासा करेगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। और इनकी बिक्री अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.