सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के बारे में नई जानकारी सामने आई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 12:07 IST
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की कीमत के बारे में एक दिन पहले लीक में पता चला था। और अब इस फोन से जुड़ी नई जानकारी इंटरनेट पर सामने आ गई है। लेटेस्ट लीक में, इस डिवाइस की तुलना आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के अलावा पिछले वेरिएंट से की गई है और दिखाया गया है कि इनमें साइज़ के मामले में कितना फर्क है। इसके अलावा, एक लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है जिसमें डिज़ाइन की ख़बरों को दोहराया गया है। इसके अलावा इन दोनों डिवाइस को मॉडल नंबर के साथ एफसीसी पर सर्टिफाइड किया गया है।

इवान ब्लास ने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के साथ गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस7, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की तस्वीरों की एक सीरीज़ साझा की है। तुनला करें तो, गैलेक्सी एस6 में 5.1 इंच डिस्प्ले और गैलेक्सी एस7 में 5.2  इंच डिस्प्ले दिया गया था। जहां पुराने वेरिएंट में छोटा डिस्प्ले था वहीं गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच डिस्प्ले और गैलेक्सी एस8+ में बड़ा डिस्प्ले है जिसके लगभग बेज़ेल-लेस डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। तुलना करें तो आईफोन 7 स्मार्टफन 4.7 इंच डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी एस8 से बेहद छोटा दिखता है। टिप्सटर ने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तुलना पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, हुवावे पी10, एलजी जी6 और नेक्सस 6पी के साथ भी की है। और आप इस तुलना को नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
 

इसके अलावा, टिप्सटर आइसयूनिवर्स ने भी आने वाले फ्लैगशिप डिवाइस की तस्वीरें पोस्ट की जिसमें फोन को अलग-अलग एंगल से देखा जा सकता है। इस तस्वीर से भी पिछली कई ख़बरों की तरह फोन में एक बड़े डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले और आगे की तरफ एक आइरिस स्कैनर होने का खुलासा हुआ है। एक तस्वीर में भी सैमसंग के एआई आधारित वर्चुअल असिस्टेंट बिक्स्बी के लिए एक अलग बटन देखा जा सकता है।

सैमसंग के इन दोनों डिवाइस को अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर भी देखा गया है। और गैलेक्सी एस के तीन वेरिएंट मॉडल नंबर, एसएम-जी950यू, एसएम-जी950यू1 और एसएम-जी950डब्ल्यू को लिस्टट किया गया है। इस लिस्टिंग से फोन में वायरलेस चार्जिंग होने का भी पता चलता है।
Advertisement

पिछली लीक में पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 799 यूरो और गैलेक्सी एस8+ की कीमत 899 यूरो होगी। फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन में क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर (या एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर), 4 जीबी या 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा व 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.