• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 और सोनी एक्सपीरिया एक्स में नहीं है क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और सोनी एक्सपीरिया एक्स में नहीं है क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और सोनी एक्सपीरिया एक्स में नहीं है क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0
विज्ञापन
ऐसा देखा गया है कि हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग और सोनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक नहीं दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस हैंडसेट में क्वालकॉम की लेटेस्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाला प्रोसेसर दिया गया है।

जब एलजी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 से पर्दा उठाया था तो कंपनी ने क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट की जानकारी दी थी। क्विक चार्ज 3.0 पिछली क्विक चार्ज तकनीक से 27 प्रतिशत ज्यादा तेज है और 45 प्रतिशत ज्यादा बेहतर है। बात जब फास्ट चार्जिंग की हो तो इसी दिन लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज पुरानी क्विक चार्ज 2.0 तकनीक से लैस हैं। यही हाल सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस स्मार्टफोन का भी है।

यह बहुत अजीब बात है सैमसंग के इन स्मार्टफोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाला (सैमसंग एस7 और एस7 एज सायनस प्रसोसर वेरिएंट में भी उपलब्ध है) लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। सोनी एक्सपीरिया एक्स भी क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करता जबकि सोनी के हैंडसेट में भी क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाला स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर है।


सैमसंग की बात करें तो सैमसंग के गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट ना होने की वजह समानता बनाए रखना हो सकती है क्योंकि सायनस प्रोससर से लैस स्मार्टफोन क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट नहीं करते। अलग-अलग देशों में ग्राहकों को एक जैसे फीचर देने के चलते ही शायद सैमसंग ने स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन में भी क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट नहीं दिया है। हालांकि, सैमसंग ने खुद की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी (वायर और वायरलेस चार्जर) को बढ़ावा दिया है। लेकिन सोनी ने अब तक ऐसा कुछ नहीं किया है जो वाकई अब तक एक रहस्य बना हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »