सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज की कीमत लॉन्च से पहले लीक

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज की कीमत लॉन्च से पहले लीक
विज्ञापन
21 फरवरी को आयोजित होने वाले 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में अब बहुत कम वक्त बाकी है, लेकिन सैमसंग के फ्लैगशिप गैलेक्सी स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लीक होने का सिलसिला नहीं थम रहा।

नीदरलैंड की एक वेबसाइट ने सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज की कीमतों का खुलासा किया है। दूसरी तरफ, नामी टिप्सटर इवान ब्लास  (@evleaks) ने गैलेक्सी एस7 एज की नई तस्वीरें सार्वजनिक की हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 699.99 यूरो (करीब 53,500 रुपये) होगी और गैलेक्सी एस7 एज के 32 जीबी मॉडल की 799.99 यूरो (करीब 61,000 रुपये)।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज  ब्लैक, गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किए जाएंगे। इवान ब्लास ने गैलेक्सी एस7 एज के ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड वेरिएंट की तस्वीरें भी साझा की हैं।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये स्मार्टफोन 11 मार्च से मार्केट में उपलब्ध हो जाएंगे। 21 फरवरी को होने वाले इवेंट में कंपनी गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के साथ गियर 360 वर्चुअल रियालिटी कैमरा भी पेश कर सकती है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस7 5.1 इंच के डिस्प्ले और गैलेक्सी एज 5.5 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होंगे। इन हैंडसेट में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा-कोर या स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में 4 जीबी के रैम होने का भी पता चला है। स्टोरेज के लिहाज से हैंडसेट के 32 जीबी और 64 जीबी वाले वेरिएंट होंगे और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में एफ/1.7 एपरचर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »