सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च
विज्ञापन
रियो 2016 ओलंपिक गेम्स के मद्देनज़र सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी एस7 एज ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन पेश किया।

कंपनी का कहना है कि नए लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन के जरिए प्रशंसक और ग्राहक रियो 2016 ओलंपिक गेम्स का जश्न मनाएंगे। यह 18 जुलाई से चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन ब्राज़ील, चीन, जर्मनी, कोरिया और अमेरिका में मिलेगा। ज्ञात हो कि दक्षिण कोरिया की यह कंपनी वायरलेस कम्युनिकेशन के लिए ओलंपिक की आधिकारिक पार्टनर है।

सैमसंग, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के साथ साझेदारी में रियो ओलंपिक 2016 में हिस्सा लेने वाले सभी एथलीट को सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन और गियर आइकनएक्स देगी।

नए लिमिटेड एडिशन में ओलंपिक के छल्लों के पांचों रंग का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग ने इन छल्लों के रंगों का इस्तेमाल मोबाइल में होम और लॉक स्क्रीन से जैसे यूज़र इंटरफेस में बढ़ चढ़कर किया है। इसके अलावा मैसेज, डायल, कॉन्टेक्ट स्क्रीन और नोटिफिकेशन बार में भी इन रंगों का इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टफोन रियो 2016 ओलंपिक गेम्स के थीम वाले वालपेपर के साथ आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »