सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज 'ग्लॉसी ब्लैक' वेरिएंट के बारे में पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2016 14:25 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज के ग्लॉसी ब्लैक वेरिएंट की तस्वीरें लीक हो गई हैं
  • इस वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है
  • नए कलर वेरिएंट के बारे में सैमसंग ने कोई जानकारी नहीं दी है
सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का नया 'ग्लॉसी ब्लैक' वेरिएंट पेश कर सकती है। इस वेरिएंट की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

कथित ग्लॉसी ब्लैक सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का पता चला है। चीन में इस स्मार्टफोन की तस्वीरें एक टिप्सटर ने लीक कर दी हैं।
Advertisement

याद दिला दें, ऐप्पल ने इसी साल लेटेस्ट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का नया जेट ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। सैमसंग का नए कलर वेरिएंट और इनबिल्ट स्टोरेज का यह फैसला लेटेस्ट आईफोन को टक्कर देने के इरादे से लिया गया फैसला ही लगता है।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज पहले से ब्लैक ऑनिक्स कलर में उपलब्ध है और अब इसका ग्लॉसी ब्लैक वेरिएंट भी मिलेगा।
Advertisement

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में नया ब्लू कोरल कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। ब्लू कोरल कलर सैमसंग के 'बंद हो चुके' गैलेक्सी नोट 7 से काफी लोकप्रिय हुआ था। इस कलर वाला यह पहला स्मार्टफोन था। अभी, गैलेक्सी एस7 एज ब्लैक ऑनिक्स, गोल्ड प्लेटिनम, व्हाइट पर्ल, सिल्वर टाइटेनियम और पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन में आग लगने की कुछ घटनाओं की ख़बरों के बाद किसी विवाद से बचने के लिए हाल ही में एक बयान जारी किया था कि गैलेक्सी एस7 सीरीज़ वाले स्मार्टफोन सुरक्षित हैं। इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए मैसेज भेजे थे कि उनके फोन सुरक्षित हैं और उन्हें वापस नहीं लिया गया है।

कुछ दिनों पहले ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के लिए एंड्रॉयड 7.0 गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम लॉन्च किया था। हमें उम्मीद है कि एंड्रॉयड नूगा अपडेट के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में जल्द अपडेट जारी किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • Bad
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy S7 Edge, Samsung Mobiles, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.