सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का नया कलर वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2016 13:28 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस7 एज को ब्लू कोरल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • नया कलर वेरिएंट अभी दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है
  • जल्द ही इसे दूसरे बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा
सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज शुक्रवार से दक्षिण कोरिया में नए ब्लू कोरल कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ब्लू कोरल कलर सैमसंग के 'पूर्व' गैलेक्सी नोट7 के साथ लोकप्रिय हुआ। इस कलर वेरिएंट में लॉन्च होने वाला नोट7 पहला स्मार्टफोन था।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज ब्लू कोरल कलर दक्षिण कोरिया में सभी बड़े मोबाइल कैरियर पर उपलब्ध होगा। इस बीच, एक रिपोर्ट का दावा है कि गैलेक्सी एस7 एज अमेरिका में 18 नवंबर से ब्लू कोरल कलर वेरिएंट में मिलेगा। हालांकि, अभी भारत में इस वेरिएंट के उपलब्ध होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। सैमसंग ने इससे पहले पुष्टि की थी कि गैलेक्सी एस7 एज ब्लू कलर वेरिएंट चुनिंदा बाज़ारों में ही उपलब्ध होगा। ब्लू कोरल के अलावा, गैलेक्सी एस7 एज पहले से ब्लैक ऑनिक्स, गोल्ड प्लेटिनम, व्हाइट पर्ल, सिल्वर टाइटेनियम और पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग ने हाल ही में अपने गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के लिए एंड्रॉयड 7.0 गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम लॉन्च किया था। उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में जल्दी एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी कर दिया जाएगा।

गैलेक्सी एस7 एज के ब्लू कोरल के अलावा सैमसंग ने दक्षिण कोरिया में गियर एस3 स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर दी है। इससे पहले घोषणा की गई थी कि 18 नवंबर से गियर एस3 को ऑस्ट्रेलिया, दुबई, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई दूसरे बाजारों में बेचा जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • Bad
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.