सैमसंग गैलेक्सी एस7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिजाइन लीक

सैमसंग गैलेक्सी एस7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिजाइन लीक
विज्ञापन
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 के बारे में एक थर्ड-पार्टी एक्सेसरी निर्माता ने अहम खुलासे किए हैं। आईटीस्किन्स ने कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट की हैं जिन्हें गैलेक्सी एस7 के केस डिज़ाइन की बताई जा रही हैं। इसके अलावा एक्सेसरी निर्माता कंपनी ने दावा किया है कि गैलेक्सी एस7 के दो वेरिएंट लॉन्च होंगे। दूसरा वेरिएंट ज्यादा बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा।

एक्सेसरी निर्माता कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक गैलेक्सी एस7 का डाइमेंशन 143.3x70.8x6.9 मिलीमीटर है। डाइमेंशन के बारे में जानकर यही कहा जा सकता है कि हम इस साल के फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी एस6 के डिजाइन की तुलना में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं देखेंगे। ज्ञात हो कि सैमसंग गैलेक्सी एस6 का डाइमेंशन 143.4x70.5x6.8 मिलीमीटर है। बताया गया है कि गैलेक्सी एस7 के साथ एक और हैंडसेट लॉन्च किया जाएगा। उसका डाइमेंशन 163.3x82x7.8 मिलीमीटर होगा। इससे पता चलता है कि दूसरे हैंडसेट का डिस्प्ले 6 इंच का होगा। अफसोस की बात यह है कि गैलेक्सी एस7 के इस वेरिएंट के बारे में और कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। बनावट को देखते हुए इसे सैमसंग गैलेक्सी एस7 प्लस के नाम से बुलाए जाने की संभावना ज्यादा है।
 
samsung galaxy s7 leak itskins

गैलेक्सी एस7 में एक बड़ा बदलाव होम फिजिकल बटन में हो सकता है जो आम तौर पर डिस्प्ले के नीचे होता है। एक्सेसरी मेकर द्वारा साझा की गई तस्वीरों से पता चलता है कि अगले डिवाइस में फिजिकल होम बटन पूरी तरह से आयताकार होगा। एक और बदलाव सिम स्लॉट में है। इसे साइड पैनल में थोड़ी और नीचे की तरफ ले जाया गया है। तस्वीरों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि गैलेक्सी एस7 के रियर हिस्से में उभार के साथ कैमरा आएगा।

शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, प्रतीक्षित गैलेक्सी एस7 में एक्सीनॉस 8890 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चिपसेट को हाल ही में बेंचमार्क टेस्ट के बाद लिस्ट किया गया था। गैलेक्सी एस7 में माइक्रोएसडी स्लॉट होने की संभावना है जो हमें इस साल के फ्लैगशिप डिवाइस के साथ नहीं देखने को मिला।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »