Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी

आगामी Samsung Galaxy S27 Ultra के साथ सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की शुरुआत की जा सकती है। इससे सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के इस्तेमाल का ट्रेंड बन सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 17:12 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग 20,000 mAh तक के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है
  • कुछ चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh से ज्यादा की बैटरी पेश की है
  • हाल ही में Honor Power 2 को 10,080 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था

इस टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस को बढ़ाए बिना ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में बैटरी को लेकर बड़ा अपग्रेड करने की योजना। Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली सैमसंग जल्द सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू कर सकती है। इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग की जा रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सैमसंग के इंटरनल डॉक्युमेंट्स के हवाले से बताया गया है कि कंपनी 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस में बढ़ोतरी किए बिना बैटरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में बहुत से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाले वाली बैटरी के साथ हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इस वजह से सैमसंग जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए बैटरी की अधिक कैपेसिटी के फीचर का मुकाबला करना मुश्किल हो गया है। 

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी में ग्रेफाइट-बेस्ड लीथियम-आयन बैटरी की तुलना में अधिक एनर्जी को स्टोर किया जा सकता है। इससे स्मार्टफोन कंपनियां डिवाइस को भारी बनाए बिना अधिक बैटरी कैपेसिटी दे सकती हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग जिन बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है कंपनी के बैटरी के चलने के टारगेट को पूरा नहीं कर पा रहे। सैमसंग का टारगेट बैटरी के लगभग 1,500 चार्जिंग साइकल का है, लेकिन ये प्रोटोटाइप लगभग 960 चार्जिंग साइकल तक पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S Ultra मॉडल्स में 5,000 mAh की बैटरी दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आगामी Samsung Galaxy S27 Ultra के साथ सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की शुरुआत की जा सकती है। इससे सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के इस्तेमाल का ट्रेंड बन सकता है। 

चीन की स्मार्टफोन मेकर Honor ने अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स पेश किए हैं। हाल ही में Honor Power 2 को 10,080 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी की योजना इससे भी अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन जल्द पेश करने की है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की होगी। यह किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी। इस बैटरी का इस्तेमाल Honor Power सीरीज के स्मार्टफोन में किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.