Samsung Galaxy S27 Ultra Battery

Samsung Galaxy S27 Ultra Battery - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
    Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय है। यह सीरीज 2027 की शुरुआत में पेश की जा सकती है। रोचक रूप से अबकी बार सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro मॉडल भी मौजूद होगा। GSMA डेटाबेस में यह फोन नजर आया है। यानी नया मॉडल Plus और Ultra के बीच में मौजूद होगा। स्टैंडर्ड मॉडल SM-S952U के अलावा अब डेटाबेस में अन्य मॉडल्स भी लिस्टेड दिखाई दिए हैं।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
    Samsung और Huawei दोनों स्मार्टफोन कंपनियां वेरिएबल अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा की टेस्टिंग कर रही हैं। Samsung Galaxy S27 Ultra में यह फीचर मिल सकता है। अधिकतर स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किए जाने वाले फिक्स्ड अपार्चर की तुलना में वेरिएबल अपार्चर से कैमरा को लाइट के अनुसार एडजस्ट करने में आसानी होती है।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। कुछ हैंडसेट मेकर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में यह फीचर उपलब्ध कराया है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
    सैमसंग 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस में बढ़ोतरी किए बिना बैटरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में बहुत से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाले हैंडसेट लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »