Samsung Galaxy S27 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का Samsung Galaxy S27 Pro अगले वर्ष की शुरुआत में भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung की Galaxy S सीरीज में यह नया मॉडल होगा। इस सीरीज में स्टैंडर्ड, Plus और Ultra मॉडल शामिल हैं। Samsung Galaxy S27 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos चिपसेट दिया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S957B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy S27 Pro का वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में Samsung S5E9975 प्रोसेसर है। यह कंपनी का जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चल सकता है। Samsung Galaxy S27 Pro को Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,061 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,967 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में Xclipse 970 GPU हो सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Samsung Galaxy S27 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल होगा। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
इससे पहले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S956B/DS के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Samsung Galaxy S27+ हो सकता है। इससे पहले BIS पर Samsung Galaxy S27 को मॉडल नंबर - SM-S952B/DS के साथ देखा गया था। Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Samsung Galaxy S27 में 6.27 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।