• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट

Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट

Samsung Galaxy S27 Pro में कंपनी कई फीचर्स के मामले में कटौती कर सकती है।

Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S27 सीरीज में अबकी बार नया मेंबर शामिल होने जा रहा है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon चिप केवल अमेरिकी मार्केट तक सीमित की जा सकती है।
  • Galaxy S27 Ultra के कुछ फीचर्स S27 Pro फोन से नदारद रह सकते हैं।
  • फोन में संभावित रूप से 6.47 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S27 Pro के लॉन्च में अभी काफी समय है। लेकिन अगर आप भी इस फोन के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो यह अपडेट आपको निराश कर सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज के हाई एंड वेरिएंट में कंपनी फीचर्स के मामले में कुछ कटौती कर सकती है। आमतौर पर सीरीज के प्रो और अल्ट्रा फोन को एक जैसा आंका जाता है, क्योंकि इनमें साइज के अलावा फीचर्स में बहुत अधिक अंदर देखने को नहीं मिलता। लेकिन नई सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro कुछ कमतर हो सकता है।

Samsung Galaxy S27 Pro में कंपनी कई फीचर्स के मामले में कटौती कर सकती है। साउथ कोरिया की ओर से आई रिपोर्ट में पता चलता है कि फोन में Snapdragon चिप केवल अमेरिकी मार्केट तक सीमित की जा सकती है। Yeux1122 ब्लॉग (via) की मानें तो प्रो मॉडल में कंपनी उतने आकर्षक फीचर्स नहीं देने वाली है जितने कि शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे। यह फोन Galaxy S27 Ultra का छोटा वर्जन न होकर Galaxy S25 Edge का सक्सेसर ज्यादा बन सकता है। यानी फीचर्स के मामले में फोन कमतर रह सकता है। 

Galaxy S27 Ultra जैसे कैमरा स्पेसिफिकेशंस मिलने की उम्मीद अब इस फोन से नहीं की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी Galaxy S27 और Galaxy S27 Ultra के बीच का मॉडल इसे बना सकती है। यानी यह इन दोनों फोन के बीच एक कड़ी का काम करेगा। लेकिन कैमरा से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं लगाई जानी चाहिएं। 

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S27 Pro के लिए कहा गया था कि यह Galaxy S27 Ultra का एक कॉम्पेक्ट वर्जन बनकर आ सकता है। लेकिन साइज को छोड़कर अब फीचर्स के मामले में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। वहीं Galaxy S27 Ultra के कुछ फीचर्स यहां से नदारद रह सकते हैं जिनमें S Pen भी हो सकता है। फोन में संभावित रूप से 6.47 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय कंपनी इसे किन फीचर्स के साथ पेश करेगी। और यूजर्स को यह नया मॉडल कितना लुभा पाता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »