Motorola Edge 70 Max में कंपनी ने QHD+ डिस्प्ले दिया है जो कि एक LTPO पैनल है।
Photo Credit: Flipkart
Motorola का लेटेस्ट फोन Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है।
Motorola का लेटेस्ट फोन Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च में केवल 3 दिन का समय शेष है। Flipkart पर यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। फोन में विशाल बैटरी मिलने वाली है। इसमें पावरफुल चिपसेट होगा जो कि Snapdragon 8 Gen 5 बताया गया है। इसके अलावा इसके डिस्प्ले के बारे में भी कई आकर्षक फीचर्स रिवील किए गए हैं। Motorola Edge 70 Max के लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें।
Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart के माध्यम से लॉन्च करेगी। इसके लिए वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे फोन से पर्दा उठाया जाएगा। फोन Green, Light Blue और Black कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होने वाला है।
Motorola Edge 70 Max में कंपनी ने QHD+ डिस्प्ले दिया है जो कि एक LTPO पैनल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 7000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यानी एक चमचमाती स्क्रीन के साथ यह लॉन्च होने वाला है। इसमें DCI-P3 वाइड कलर कवरेज दी गई है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95.12 प्रतिशत का बताया गया है।
Motorola Edge 70 Max में Snapdragon 8 Gen 5 पावरफुल चिपसेट लगा है। यह 3nm प्रोसेसिंग पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। साथ में कंपनी ने 12GB LPDDR5X RAM दी है। इसमें 5500 mm² वेपर कूलिंग चैम्बर मिलता है। कंपनी ने बताया है कि इसका AnTuTu स्कोर 3 लाख से भी ज्यादा है।
फोन के कैमरा को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया है। इसमें 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। यह 1/1.56 इंच सेंसर से लैस हो सकता है।
Motorola Edge 70 Max में धांसू बैटरी दी गई है। यह फोन 7100mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर होगा। इसमें कंपनी ने 25W मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
Motorola Edge 70 Max को बनाने में कंपनी ने एल्युमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया है। इसमें मजबूत फ्रेम के साथ ग्लास का बैक पैनल मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?