Samsung करेगी बड़ा धमाका, Galaxy S26 Ultra फोन में मिलेगी 7000mAh बैटरी!

Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकती है।
  • अफवाह है कि Galaxy S26 Ultra फोन 7000mAh बैटरी से लैस होगा।
  • इसमें 65W फास्ट चार्जिंग आ सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकती है। कंपनी की कथित Galaxy S26 सीरीज में विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। सीरीज का संभावित Galaxy S26 Ultra मॉडल 7000mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। हाल ही में यह ट्रेंड देखने में आया है कि चीन की अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन डिवाइसेज में बड़ी-बड़ी बैटरियां देने लगी हैं जिससे अन्य कंपनियों पर भी बैटरी क्षमता बढ़ाने का दबाव पड़ता दिख रहा है। Xiaomi, Vivo, OnePlus जैसे दिग्गज स्मार्टफोन मेकर अपने फोन में 7000mAh तक बैटरी देने लगे हैं। ऐसे में सैमसंग की अपकमिंग सीरीज भी इस रेस में शामिल हो सकती है। 

Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च में अभी लगभग सालभर का समय कहा जा सकता है। लेकिन फोन के बारे में एक बड़ी बात अभी से सामने आ रही है कि इसमें 7000mAh की बैटरी होगी। कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी सिलिकॉन कॉर्बन (Si/C) बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। अब साउथ कोरिया से FNNews पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Galaxy S26 Ultra फोन 7000mAh बैटरी से लैस होगा। हालांकि सैमसंग की ओर से अभी ऐसा कोई संकेत नहीं है।

वर्तमान में कई ऐसे फोन हैं जो इससे भी ज्यादा कैपिसिटी बैटरी के साथ आ रहे हैं। उदाहरण के लिए Nubia Red Magic 10 Pro में 7050mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है। इसके साथ ही शाओमी का चर्चित अपकमिंग फोन Redmi Turbo 4 Pro इससे भी ज्यादा 7500mAh बैटरी के साथ आने की संभावना है। देखने में आया है कि सैमसंग ने अपने One UI 7 में बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन दिया है जिससे फोन की बैटरी लाइफ काफी बढ़ गई है। अब कंपनी अगली सीरीज में बैटरी कैपिसिटी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड कर सकती है। 

Galaxy S26 सीरीज में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। अगर कंपनी बैटरी क्षमता को बढ़ाती है तो कम से कम इतनी फास्ट चार्जिंग क्षमता फोन के अंदर उपलब्ध होना लाजमी बन जाता है। हालांकि अपकमिंग सीरीज की यह बैटरी क्षमता अभी सिर्फ अफवाहों में है। अक्सर देखने में आता है कि कंपनियां फोन के फाइनल रिलीज से पहले फीचर्स में कई बदलाव कर देती हैं। लेकिन मार्केट में बढ़ते कंपिटिशन के चलते अगर यह अफवाह सच साबित होती है तो यूजर्स के लिए जाहिर तौर पर यह फायदे वाली बात होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.