Samsung Galaxy S26 Ultra में Qi2 चार्जिंग हो सकता है मैग्नेटिक केस

इस स्मार्टफोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक केस मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 25 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 18:03 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक केस मिल सकता है
  • Samsung Galaxy S26 Ultra की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है
  • इस महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में 25 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं होंगी। इस स्मार्टफोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक केस मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 25 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

Advertisement

Google एकमात्र ऐसी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर है जो Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। पिछले कुछ सप्ताह में सैमसंग की Qi2 एक्सेसरीज को ऑनलाइन देखा गया है। हाल ही में सैमसंग मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग पावरबैंक की इमेजेज लीक हुई थी। Samsung Galaxy S26 Ultra को छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। Samsung Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए सैमसंग की वेबसाइट पर तीन एक्सक्लूसिव कलर्स के भी विकल्प थे। कंपनी को Samsung Galaxy S26 Ultra की बड़ी संख्या में बिक्री होने की उम्मीद है। इस वजह से स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी लगभग 36 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। 

इस महीने के अंत में Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। सैमसंग इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना प्रमुख कारण है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Samsung Galaxy S26 की मॉडल नंबर - SM-S942N के साथ लिस्टिंग हुई है। दक्षिण कोरिया और यूरोप में इस स्मार्टफोन को Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.