Samsung के Galaxy S26 Ultra में डिस्प्ले की प्राइवेसी के लिए मिल सकता है Flex Magic Pixel फीचर

इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S26 Edge, Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 19:43 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर के लिए Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • पिछले वर्ष मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनी ने इस फीचर को दिखाया था
  • इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल Samsung Galaxy S26 Ultra के साथ किया जाएगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी है। इस सीरीज में Galaxy S26 Edge, Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Galaxy S26 Ultra में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। इनमें एक एडवांस्ड डिस्प्ले फीचर भी दिया जा सकता है। 

इस फीचर के लिए Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यूजर के स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के दौरान निकट खड़े व्यक्तियों के लिए उसकी स्क्रीन को देखना मुश्किल होगा। पिछले वर्ष मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सैमसंग ने इस टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले वर्ष लॉन्च की जाने वाली Galaxy S26 सीरीज के Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन के व्युइंग एंगल को एडजस्ट किया जा सकेगा। इससे निकट खड़े व्यक्तियों के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखना मुश्किल होगा। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी पर सैमसंग पहले से कार्य कर रही है। इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल Samsung Galaxy S26 Ultra के साथ किया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी को सैमसंग के अगले Galaxy Fold और Galaxy Flip मॉडल्स में भी लाया जा सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि सैमसंग की Galaxy S26 Pro को लॉन्च करने की तैयारी है। यह इस स्मार्टफोन सीरीज के Plus वेरिएंट की जगह ले सकता है। इसमें Quad HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 6.27 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। कंपनी के Galaxy S25 में 6.2 इंच Dynamic LTPO AMOLED दिया गया था। आगामी स्मार्टफोन में 4,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Galaxy S26 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। कंपनी की Galaxy S26 सीरीज में यह स्मार्टफोन एक नया एडिशन हो सकता है। अगर इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी सही होती है तो सैमसंग के स्टैंडर्ड और Plus मॉडल्स को हटाया जा सकता है। ये वेरिएंट्स कंपनी की Galaxy S8 सीरीज से शामिल थे। इसके साथ ही आगामी स्मार्टफोन्स के फीचर्स और प्राइसिंग में भी बदलाव हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE की गिरी कीमत, 11 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका, जल्द करें
  2. OnePlus Ace 6 Ultra देगा अप्रैल में दस्तक, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 से होगा लैस!
  3. Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: 15 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  5. AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  2. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  3. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  4. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
  6. 50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा
  8. Poco X8 Pro सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Realme 16 5G होगा पहले सेल्फी मिरर फोन के तौर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. सीक्रेट मैसेज भेजने वालों के लिए WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.