Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड

भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री इस सप्ताह शुरू की गई है। Samsung Galaxy S26 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 87,999 रुपये का है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 21:27 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया गया था
  • भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री हाल ही में शुरू की गई है
  • इसमें Samsung Galaxy S26 Ultra की सबसे अधिक डिमांड है

कंपनी की पिछली फ्लैगशिप सीरीज की तुलना में नई स्मार्टफोन सीरीज के प्री-ऑर्डर्स में जोरदार बढ़ोतरी हुई है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बहुत से इंटरनेशनल मार्केट्स में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर्स में कंपनी की पिछली फ्लैगशिप सीरीज की तुलना में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका में Samsung Galaxy S26 के लिए प्री-ऑर्डर्स Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। नई स्मार्टफोन सीरीज में Samsung Galaxy S26 Ultra की सबसे अधिक डिमांड है। अमेरिका में कुल प्री-ऑर्डर्स में इस मॉडल की लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इनमें सैमसंग की वेबसाइट, अमेरिका की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए मिले ऑर्डर्स शामिल हैं। 

दक्षिण कोरिया में इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर्स लगभग 13.5 लाख यूनिट्स पर पहुंच गए हैं। इसकी तुलना में सैमसंग की पिछली स्मार्टफोन सीरीज के लिए दक्षिण कोरिया में 11 दिनों में लगभग 13 लाख यूनिट्स के लिए प्री-ऑर्डर्स मिले थे। Samsung Galaxy S26 सीरीज ने यह आंकड़ा सिर्फ सात दिनों में हासिल कर लिया है। दक्षिण कोरिया में भी सैमसंग को इस सीरीज में Ultra मॉडल के लिए ज्यादा डिमांड मिल रही है। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए कुल प्री-ऑर्डर्स में Samsung Galaxy S26 Ultra का योगदान लगभग 70 प्रतिशत का है। 

भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री इस सप्ताह शुरू की गई है। Samsung Galaxy S26 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 87,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 1,07,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26+ के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 1,39,999, 12 GB + 512 GB को 1,59,999 रुपये और 16 GB + 1 TB वेरिएंट को 1,89,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के लिए White, Sky Blue, Cobalt Violet और Black कलर्स के विकल्प हैं। Samsung Galaxy S26+ को Cobalt Violet और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.