Samsung Galaxy S26+ के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S26+ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung की नई सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • BIS की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है
  • यह Samsung Galaxy S26+ हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy 26 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S26+ हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यह अटकलें थी कि कंपनी इस सीरीज में  Plus वेरिएंट की जगह नए Galaxy S26 Edge को ला सकती है। ऐसी रिपोर्ट है कि Galaxy S25 Edge की कमजोर सेल्स के बाद सैमसंग ने इस योजना को टाल दिया है। BIS पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S947B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S26+ हो सकता है। 

टिप्सटर Erencan Yilmaz (@erenylmaz075) ने बताया है कि Samsung Galaxy S26+ को Galaxy S26 Edge के समान मॉडल नंबर के साथ डिवेलप किया गया है। इस वर्ष कंपनी के स्लिम स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की कम संभावना है। इस टिप्सटर ने कहा है कि कंपनी ने Galaxy S25 Edge की अनुमान से कम सेल्स की वजह से आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Edge मॉडल को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच QHD डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S26+ में 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। Samsung Galaxy S26+ में 4,900 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। भारत में सैमसंग ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में Samsung की फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कंपनी ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन दिया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.