Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹25000 सस्ता

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 07:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। अब तक सबसे कम दामों में सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिल रहा है। अमेजन पर इस वक्त भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ शानदार बैंक ऑफर प्रदान कर रहा है। जो ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज में देना चाहते हैं तो उससे अतिरिक्त छूट का लाभ भी पा सकते हैं। आइए Samsung Galaxy S25 Ultra  पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S25 Ultra Price & Discount

Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,05,600 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जनवरी में 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,04,100 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 43,150 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 25,899 रुपये सस्ता मिल रहा है।
 

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Ultra Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। इस फोन में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 3.2 स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Ultra के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.5 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,05,600 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy S25 Ultra में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Ultra में कैसा कैमरा है?

Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra की बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.