Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।
Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। अब तक सबसे कम दामों में सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिल रहा है। अमेजन पर इस वक्त भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ शानदार बैंक ऑफर प्रदान कर रहा है। जो ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज में देना चाहते हैं तो उससे अतिरिक्त छूट का लाभ भी पा सकते हैं। आइए Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,05,600 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जनवरी में 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,04,100 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 43,150 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 25,899 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 3.2 स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Ultra के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.5 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,05,600 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 6
Starts from ₹27,999
Vivo X300 FE
Starts from ₹79,999
Vivo Y31 5G
Starts from ₹21,179
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999
48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन