Samsung Galaxy S25 Slim में होंगे अल्‍ट्रा मॉडल वाले फीचर, मिलेगा 200MP कैमरा!

सैमसंग की अपकमिंग Galaxy S25 सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कहा जाता है कि इस बार सीरीज में तीन के बजाए चार मॉडल लॉन्‍च किए जाएंगे।

Samsung Galaxy S25 Slim में होंगे अल्‍ट्रा मॉडल वाले फीचर, मिलेगा 200MP कैमरा!

मॉडल नंबर SM-S937के साथ इस फोन को कई डेटाबेस में देखा गया है। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Slim में होगा पावरफुल कैमरा
  • 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद
  • अगले साल लॉन्‍च हो सकती है नई सैमसंग डिवाइस
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 Slim Leaks : सैमसंग की अपकमिंग Galaxy S25 सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कहा जाता है कि इस बार सीरीज में तीन के बजाए चार मॉडल लॉन्‍च किए जाएंगे, जिनमें चौथा मॉडल Galaxy S25 Slim कंपनी का पतला मॉडल हो सकता है। यह नए आईफोन एसई और गैलेक्‍सी की पिक्‍सल डिवाइस से मुकाबला करेगा। फोन को अगले साल दूसरी तिमाही में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है यानी यह Galaxy S25 सीरीज के बाकी तीन मॉडलों से बाद में आएगा। अब फोन से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दशक पहले भी कंपनी Galaxy Alpha के रूप में स्लिम स्‍मार्टफोन लाई थी, लेकिन ज्‍यादा समय तक वह सिलस‍िला नहीं चला। आज भी ऐसे यूजर्स की बड़ी संख्‍या है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ एक स्लिम फोन चाहते हैं। ऐसा लगता है कि सैमसंग ने उन यूजर्स को टार्गेट करने का मन बनाया है और Galaxy S25 Slim पर काम तेज कर दिया है। 

फोन भले ही स्लिम होगा, लेकिन फीचर्स से कहीं भी कटौती नहीं की जाएगी। गैलेक्सी S25 स्लिम में पावरफुल कैमरा सिस्‍टम देखने को मिल सकता है। मशहूर टिपस्टर ‘आइस यूनिवर्स' ने हाल ही में बताया है कि फोन में 200 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा। यह सीरीज के अल्‍ट्रा मॉडल के बराबर है। अगर ऐसा होता है, तो Galaxy S25 Slim अपनी परफॉर्मेंस से बाकी एस सीरीज मॉडलों जैसा ही होगा।  

मॉडल नंबर SM-S937के साथ इस फोन को कई डेटाबेस में देखा गया है। यह IMEI डेटाबेस में भी नजर आ चुका है, जो इस बात का संकेत है कि फोन अपने फाइनल स्‍टेज में है और मार्केट में लॉन्‍च होने से पहले अप्रूवल का वेट कर रहा है। 

कहा जाता है कि प्रीमियम सीरीज में स्लिम स्‍मार्टफोन पेश करके कंपनी अपकमिंग आईफोन से टक्‍कर लेना चाहती है। अगले साल ऐपल का iPhone SE 4 लॉन्‍च होने वाला है और Pixel 9a भी आएगा नए सैमसंग स्लिम का मुकाबला इन दोनों डिवाइसेज से होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »