Smartphone Blast: हाथ में फट गया Samsung का ये नया फ्लैगशिप फोन! फिर उठे सेफ्टी पर सवाल

दक्षिण कोरियाई Smasung कम्युनिटी फोरम में 26 अक्टूबर को एक पोस्ट पब्लिश हुआ, जिसमें यूजर ने दावा किया कि उसका Samsung Galaxy S25+ अचानक फट गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 19:01 IST
ख़ास बातें
  • साउथ कोरियाई Smasung कम्युनिटी फोरम में एक यूजर ने किया पोस्ट
  • दावा किया कि हाथ में फोन था और अचानक ओवरहीट होकर फट गया
  • Samsung सर्विस सेंटर ने की जांच, लेकिन कहा कि कारण 'अज्ञात'

Photo Credit: Samsung Community/ @처으이잔아

Samsung के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25+ को लेकर एक डराने वाली घटना सामने आई है। सैमसंग के फोरम में एक पोस्ट के मुताबिक, एक यूजर के फोन में ओवरहीटिंग के बाद आग लग गई, जिससे यूजर को हल्की चोटें आईं। यह घटना कंपनी के लिए परेशान करने वाली इसलिए भी है क्योंकि फोन उस वक्त चार्ज पर नहीं था, बल्कि सामान्य इस्तेमाल के दौरान ही यह हादसा हुआ।

दक्षिण कोरियाई Smasung कम्युनिटी फोरम में 26 अक्टूबर को एक पोस्ट पब्लिश हुआ, जिसमें यूजर ने दावा किया कि उसका Samsung Galaxy S25+ अचानक फट गया। यूजर ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें बुरी तरह से झुलसा हुआ फोन दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैटरी में आग लगने के बाद ब्लास्ट भी हुआ होगा। 

Advertisement

यूजर ने अपने पोस्ट में बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय फोन उसके हाथ में था, न कि चार्जिंग में। पोस्ट में लिखा गया था (अनुवादित), "मैं S25+ को हाथ में पकड़े हुए था और वह ज्यायादा गर्म होने लगा और तेज आवाज करने लगा, इसलिए मैंने उसे जमीन पर फेंक दिया और वह जलने होने लगा।" यूजर ने आगे यह भी बताया कि सैमसंग सर्विस सेंटर ने जांच भी की, लेकिन कारण का पता नहीं लगा पाए। यूजर ने कहा, "सैमसंग सर्विस सेंटर ने कहा कि जांच के बाद कारण अज्ञात है।"

फोरम में कई यूजर्स ने दावे किए हैं कि Samsung Galaxy S25 सीरीज के मॉडल्स के साथ यह पहली घटना नहीं है। यूजर्स का कहना है कि कई अन्य केस में इसी तरह की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। हालांकि, ये दावे तथ्यों के बिना किए गए हैं।

आमतौर पर ऐसे हादसे तब होते हैं जब डिवाइस को थर्ड-पार्टी चार्जर या केबल से चार्ज किया जाता है, लेकिन इस लेटेस्ट केस में ऐसा नहीं था। ऐसे में संभावना है कि दिक्कत फोन के इन-बिल्ट हीट मैनेजमेंट या चिपसेट लेवल पर ओवरहीटिंग से जुड़ी हो सकती है।

Advertisement

फिलहाल Samsung ने इस मामले को लेकर फोरम में या पब्लिकली कोई स्टेटमेंट जारी नहीं की है। जैसे ही कंपनी अपनी ओर से कोई बयान जारी करती है, हम इस आर्टिकल को अपडेट करेंगे।

Galaxy S25+ में आग लगने की घटना कहां हुई?

यह घटना दक्षिण कोरिया में हुई, जहां एक यूजर का Galaxy S25+ फोन ओवरहीटिंग के बाद अचानक फट गया और उसमें आग लग गई।

क्या घटना के वक्त फोन चार्ज हो रहा था?

नहीं, फोन उस वक्त चार्जिंग पर नहीं था। यह हादसा सामान्य इस्तेमाल के दौरान हुआ, जिससे यह मामला और भी गंभीर माना जा रहा है।

Advertisement

Samsung ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

Samsung ने तुरंत फोन को जांच के लिए कलेक्ट कर लिया है। कंपनी ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल “अज्ञात” है और आंतरिक जांच जारी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.