9000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का ये फ्लैगशिप फोन, जानें पूरी डील

Samsung का फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25+ 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25+ में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25+ 5G में 4900mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung का फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25+ 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Galaxy S25+ 5G पर बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। आइए Samsung Galaxy S25+ 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S25+ 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S25+ 5G का 12GB RAM+256GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 9 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 90,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 53,100 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy S25+ 5G Specifications


Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,440x3,120 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Galaxy S25+ 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Galaxy S25+ में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy S25+ की लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy S25+ 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 2x इन सेंसर जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, 3.7x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy S25+ 5G में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Galaxy S25+ 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस,एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build and aesthetics
  • Excellent performance
  • Fantastic cameras
  • One UI 7 and extended software support
  • Powerful speakers
  • Bad
  • Expensive (base price)
  • Not a huge upgrade over S24+
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.