• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S25 Edge Launch: 13 मई को लॉन्च हो रहा है 200MP कैमरा वाला 'Slim' सैमसंग स्मार्टफोन!

Samsung Galaxy S25 Edge Launch: 13 मई को लॉन्च हो रहा है 200MP कैमरा वाला 'Slim' सैमसंग स्मार्टफोन!

एक हालिया लीक में बताया गया था कि Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः EUR 1,249 (लगभग 1,19,000 रुपये) और EUR 1,369 (लगभग 1,30,000 रुपये) हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Edge Launch: 13 मई को लॉन्च हो रहा है 200MP कैमरा वाला 'Slim' सैमसंग स्मार्टफोन!
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Edge को 13 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • Galaxy S25 Edge में 200-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा
  • लीक में 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,249 (लगभग 1,19,000 रुपये) बताई गई थी
विज्ञापन
Samsung ने आखिरकार Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह नया स्मार्टफोन 13 मई को एक वर्चुअल Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जाएगा। Samsung का दावा है कि यह नया डिवाइस मोबाइल परफॉर्मेंस के नए स्टैंडर्ड सेट करेगा और इंडस्ट्री ग्रोथ को बढ़ावा देगा, खासकर तब जब स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद स्लिम और हल्का बिल्ड है। कंपनी का दावा है कि कॉम्पैक्ट होने के बाद भी इसमें दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे।

Samsung ने गुरुवार को कंफर्म किया कि Galaxy S25 Edge को 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस दिन होने वाले वर्चुअल Galaxy Unpacked इवेंट में इस अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन से पर्दा उठेगा। Samsung ने इसे अपने नए स्लिम स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है, जो मोबाइल परफॉर्मेंस में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने का दावा करता है। Galaxy S25 Edge में 200-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा, जो Galaxy S25 Ultra के समान होगा। 

एक हालिया लीक में बताया गया था कि Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः EUR 1,249 (लगभग 1,19,000 रुपये) और EUR 1,369 (लगभग 1,30,000 रुपये) हो सकती है। इसे टाइटेनियम जेटब्लैक, टाइटेनियम आइसीब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है।

अभी तक Samsung ने अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह Galaxy S25 के समान ही Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट पर काम करेगा, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया होगा। इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1,440 x 3,120 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। यह संभवतः Android 15-आधारित One UI 7 के साथ आएगा।

फोन में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के अलावा एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर मिल सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर बताया गया है। लीक्स का इशारा है कि फोन में 3,900mAh की बैटरी मिलेगी।

Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.85mm और वजन 163 ग्राम होने की उम्मीद है। इसमें ग्लास बैक और फ्रंट पैनल के साथ टाइटेनियम मिडिल फ्रेम हो सकता है जिसमें क्रमशः कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन होगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटेड बिल्ड होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »