Samsung Galaxy S25 या Vivo X200, दोनों स्मार्टफोन्स में कौन ज्यादा बेहतर?

Vivo X200 के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 भारत में 80,999 रुपये से शुरू होता है।
  • Vivo X200 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 65,999 रुपये में आता है।
  • बैटरी के मामले में वीवो का फोन आगे निकल जाता है।

Samsung Galaxy S25 और Vivo X200 दो ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं जो धांसू फीचर्स के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy S25 और Vivo X200 दो ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं जो धांसू फीचर्स के साथ आते हैं। लेकिन दोनों अपने-अपने खास फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। सैमसंग का फोन जहां सॉफ्टेवयर और यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस करता दिखता है, Vivo X200 हार्डवेयर और फास्ट चार्जिंग को तवज्जो देता है। यानी प्राइस पॉइंट पर दोनों ही स्मार्टफोन्स में कुछ न कुछ खास मिलता है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में से कौन सा फोन किन यूजर्स के लिए है बेस्ट! 

Samsung Galaxy S25 vs Vivo X200: Display, Design
Advertisement
Samsung Galaxy S25 में प्रीमियम ग्लास लगा है और यह एल्युमिनियम बिल्ड के साथ आता है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, Vivo X200 में भी फ्रंट साइड में ग्लास मिलता है और फ्रेम एल्युमीनियम का है। स्क्रीन सेफ्टी के लिए इसमें Schott Xensation Alpha का प्रोटेक्शन दिया गया है। 

डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy S25 में 6.2 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स की है। वहीं, Vivo X200 में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। Vivo X200 में ज्यादा रिजॉल्यूशन दिया गया है और इसमें पीक ब्राइटनेस भी 4500 निट्स की है। दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है। वीवो के फोन में ज्यादा रिजॉल्यूशन और ब्राइटनेस है जबकि सैमसंग के फोन में रिफ्रेश रेट एडजस्टमेंट ज्यादा बेहतर है जो पावर खपत को भी मैनेज करता है। 
Advertisement

Samsung Galaxy S25 vs Vivo X200: Performance
Samsung Galaxy S25 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट दिया गया है। जबकि Vivo X200 फोन MediaTek Dimensity 9400 (3nm) चिपसेट से लैस है। दोनों ही फोन धांसू प्रोसेसिंग पावर से लैस हैं। लेकिन Snapdragon 8 Elite में थोड़ा बेहतर जीपीयू परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी फीचर मिल जाता है। यह गेमर्स के लिए ज्यादा उपयुक्त हो जाता है। 
Advertisement

Samsung Galaxy S25 vs Vivo X200: Battery
Samsung Galaxy S25 में 4000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, Vivo X200 के ग्लोबल वेरिएंट में 5800mAh की बैटरी मिलती है। यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों ही फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है लेकिन वीवो के फोन में रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। बैटरी के मामले में जाहिर तौर पर वीवो का फोन आगे निकल जाता है और हैवी यूजर्स के लिए उपयोगी बन जाता है। 
Advertisement

Samsung Galaxy S25 vs Vivo X200: Camera 
Samsung Galaxy S25 में 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा है, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, वीवो के फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें पेरिस्कोप लेंस, टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वीवो के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस में बड़ा सेंसर है जिससे यह बेहतर जूम शॉट्स ले सकता है। 
Advertisement

सेल्फी के लिए सैमसंग के फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है, वहीं वीवो के फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग के फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है। जूम और कलर एक्यूरेसी के लिए वीवो का फोन चुना जा सकता है जबकि वीडियो क्वालिटी और सॉफ्टवेयर में सैमसंग थोड़ा बेहतर निकलता है। 

Price 
Samsung Galaxy S25 की भारत में कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, Vivo X200 के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग फोन में 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स मिलेंगे जबकि वीवो में 4 साल तक अपडेट्स मिलेंगे। लम्बे समय तक इस्तेमाल के लिए सैमसंग का फोन खरीदा जा सकता है जबकि सस्ते दाम में फ्लैगशिप हार्डवेयर फीचर्स के लिए वीवो का फोन बेहतर साबित होता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.