Samsung Galaxy S24 FE की अमेरिकी कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले खुलासा

Samsung अपने आगामी फैन एडिशन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को इस हफ्ते लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा।

Samsung Galaxy S23 FE में 6.40 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

कोरियन टेक दिग्गज Samsung अपने आगामी फैन एडिशन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को इस हफ्ते लॉन्च करने वाला है। कई लीक में अब तकGalaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस और यूरोपीय कीमत का खुलासा हो चुका है। अब स्मार्टप्रिक्स की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि अमेरिकी बाजार में स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी। आइए Samsung Galaxy S24 FE के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर ओनलीक्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S24 FE की कीमत अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा होगी। इस स्मार्टफोन के बेस 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $649 (लगभग 54,176 रुपये) होने की उम्मीद है, जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $709 (लगभग 59,184 रुपये) होगी। यह Galaxy S23 FE से $50 (लगभग 4,173 रुपये) ज्यादा है जो कि बीते साल $599 (लगभग 50,002 रुपये) में लॉन्च हुआ था।


Samsung Galaxy S24 FE Specifications


अफवाह है कि Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी जो कि Samsung Galaxy S23 FE में दी गई 6.4 इंच की डिस्प्ले की तुलना में बड़ी होगी। यह गैलेक्सी फैन एडिशन फोन पर अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले है और फ्लैगशिप Samsung S24 Ultra के साइज के करीब है। प्रोसेसर के मामले में इसमें Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, वही चिप्स जो फ्लैगशिप S24 सीरीज में इस्तेमाल किए गए हैं। हालांकि, एक छोटी सी खामी हो सकती है कि S24 FE में Exynos चिप की क्लॉक स्पीड थोड़ी कम होने की अफवाह है, जो सामान्य S24 के मुकाबले में लगभग 100MHz स्लो है। इस वेरिएंट के यूरोप और एशिया में बेचे जाने की उम्मीद है।

इसी प्रकार की स्थिति अमेरिका में स्नैपड्रैगन वेरिएंट पर भी लागू हो सकती है, जिसमें फ्लैगशिप चिप का थोड़ा अंडरक्लॉक्ड वर्जन होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक से पता चला है कि सेटअप S23 FE जैसा ही रहेगा, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.