• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S23 Ultra में मिलेगा 108MP कैमरा! लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S23 Ultra में मिलेगा 108MP कैमरा! लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S23 Ultra होगा जो कि पहले ही FCC सर्टिफिकेशन डाटाबेस और गीकबेंच पर नजर आ चुका है। अब फोन चीन के TENAA डाटाबेस पर भी नजर आया है, जिससे डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra में मिलेगा 108MP कैमरा! लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

Photo Credit: SmartPrix / OnLeaks

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S23 को 2023 की पहली तिमाही में लान्च करेगी।
  • लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर SM-S9180 में 6.8 इंच की स्क्रीन है।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra में 108MP कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S23 को 2023 की पहली तिमाही में लान्च करेगी। सीरीज में टॉप एंड वेरिएंट Samsung Galaxy S23 Ultra होगा जो कि पहले ही FCC सर्टिफिकेशन डाटाबेस और गीकबेंच पर नजर आ चुका है। अब  फोन चीन के TENAA डाटाबेस पर भी नजर आया है, जिससे डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है।

लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर SM-S9180 में 6.8 इंच की स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3088 पिक्सलऔर 16.7M कलर्स है। स्मार्टफोन का वजन 233 ग्राम है और डाइमेंशन 163.4mm, 78.1mm और 8.9mm है। 3.2GHz के बजाय 3.36GHz पर क्लॉक हुआ एक परफॉर्मेंस कोर कस्टम-बिल्ट Snapdragon 8 Gen 2 SoC लग रहा है। स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 8 या 12 RAM और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन है।

लिस्टिंग से यह पता चला है कि Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरे के बजाय 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जो कि फोन की अब तक सबसे बड़ी खासियत रही है। इस जानकारी के आधार पर यह उम्मीद है कि यह मौजूदा एस22 अल्ट्रा वाला 108MP ISOCELL HM3 सेंसर है। इसके अलावा फोन के रियर कैमरा में एक 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो, एक 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर भी मौजूद होगा। वहीं फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर और अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो लिस्टिंग से पता चलता है कि Samsung Galaxy S23 Ultra में NR SA बैंड्स- बैंड 79, बैंड 78, बैंड 41, बैंड 28, एन1,2110-2155 मेगाहर्ट्ज और एनआर एनएसए बैंड - बैंड 41, बैंड 78 और बैंड 79  हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »