Samsung Galaxy S23 FE 5G होगा 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ पेश, लॉन्च से पहले खुलासा

Samsung इस साल की चौथी तिमाही में Samsung Galaxy S23 FE 5G स्मार्टफोन पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मई 2023 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S23 FE पर काम कर रही है।
  • Samsung Galaxy S23 FE में 6GB/8GB जैसे दो रैम वेरिएंट का ऑप्शन मिलेगा।
  • Samsung Galaxy S23 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आएगा।

Samsung Galaxy S21 FE 5G में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Galaxy FE लाइनअप के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy S22 FE 5G को छोड़कर Samsung Galaxy S23 FE को लेकर आ रही है जो कि पिछले मॉडल से कैमरा के मामले में बेहतर होगा। सैमसंग का आगामी स्मार्टफोन ऑनलाइन नजर आया है, जहां उसकी डिटेल्स का खुलासा हुआ है। ऐसी संभावना है कि आगामी फोन Exynos 2200 SoC से लैस होगा। हालांकि कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सैमसंग द्वारा इस स्मार्टफोन का जल्द ही खुलासा करने की उम्मीद है। आइए आगामी Samsung स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Galaxy Club की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित Samsung Galaxy S23 FE में Galaxy S23 जैसा प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन कथित तौर पर 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा, रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

एक पिछली रिपोर्ट में Galaxy S23 FE के अन्य स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला था। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung इस साल की चौथी तिमाही में Galaxy S23 FE स्मार्टफोन पेश कर सकती है। Samsung का फैन एडिशन फोन इन-हाउस Exynos 2200 SoC पर काम करेगा।

आनलाइन नजर आ रही जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy S23 FE में 6GB/8GB जैसे दो रैम वेरिएंट और 128GB/256GB जैसे दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे। सैमसंग स्मार्टफोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, Galaxy S23 FE को लेकर सटीक जानकारी आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने पर ही सामने आएंगी।
Advertisement

Samsung Galaxy S21 FE 5G को भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy S21 FE 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करने वाली 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में Exynos 2100 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB RAM दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.