• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के इस फोन की खराब परफॉर्मेंस पर भड़के ग्राहक, साउथ कोरिया में कीमत हुई आधी!

Samsung के इस फोन की खराब परफॉर्मेंस पर भड़के ग्राहक, साउथ कोरिया में कीमत हुई आधी!

S22 सीरीज के लॉन्च के बाद छह हफ्ते में कंपनी 10 लाख हैंडसेट की सेल कर चुकी है।।

Samsung के इस फोन की खराब परफॉर्मेंस पर भड़के ग्राहक, साउथ कोरिया में कीमत हुई आधी!

Samsung Galaxy S22 सीरीज को फरवरी 2022 में रिलीज किया गया था।

ख़ास बातें
  • कंपनी के गेम ऑप्टिमाइजेशन सर्विस (GOS) को लेकर है शिकायतें।
  • यह सॉफ्टवेयर फोन की परफॉर्मेंस को कर देता है धीमी।
  • साउथ कोरिया में गैलेक्सी एस22 की कीमतों में भारी कटौती की गई है।
विज्ञापन
Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S22 को साउथ कोरिया में ग्राहकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू मार्केट में कंपनी के इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को लेकर अनेकों यूजर्स की शिकायते हैं, जो लॉन्च के एक हफ्ते बाद ही मिलने लगी थीं। इससे सैमसंग की छवि को नुकसान पहुंचा है। आईफोन के प्रतिद्वंदी के रूप में अब इस स्मार्टफोन को काफी कमजोर माना जा रहा है। 

ग्राहकों ने इस बाबत शिकायत की है, यहां तक कि मुकदमा भी दायर कर दिया है कि स्मार्टफोन मेकर ने विज्ञापन में इसे सबसे पावरफुल स्मार्टफोन कहा है। लेकिन, भारी एप्लीकेशंस, जिनमें प्रोसेसर पर सबसे अधिक लोड पड़ता है, चलाने में फोन की परफॉर्मेंस बहुत धीमी हो जाती है। कोरिया फेयर ट्रेड कमिशन इस तरह की शिकायतें पिछले महीने से देख रहा है और इस बारे में कंपनी के बाबत जांच कर रहा है। 

इस विवाद ने सैमसंग की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है। कंपनी के हाइ-एंड हैंडसेट्स पर से लोगों का विश्वास डगमगा गया है। कंपनी के फाइनेंसेज को भी नुकसान हुआ है और मार्केट शेयर में कमी आना शुरू हो गई है। 

हैंडसेट को लेकर मिल रहीं शिकायतों में सबसे ज्यादा जिक्र कंपनी के गेम ऑप्टिमाइजेशन सर्विस (GOS) को लेकर हैं। कंपनी के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीट होने से बचाता है और बैटरी लाइफ को भी बचाता है। साउथ कोरियन कंपनी ने इस सॉफ्टवेयर को 2016 में पेश किया था। Geekbench ने इस बारे में कहा है कि GOS गेमिंग के दौरान अपने आप ही हैंडसेट की परफॉर्मेंस को सीमित कर देता है। यह हैवी ऐप्लीकेशन, जिनमें प्रोसेसर पर लोड पड़ता है, के दौरान भी यही काम करता है। गीकबेंच ने पाया कि इस सॉफ्टवेयर ने गैलेक्सी एस22 के प्रोसेसर को 46 प्रतिशत तक धीमा कर दिया। 

मुद्दा ये बना कि कंपनी ने मार्केटिंग मैटीरियल में इस संबंध में अधिक डीटेल्स नहीं दीं। उसके साथ ही इसे डिसेबल करने का भी कोई ऑप्शन यूजर के पास नहीं होता है। इसी समस्या को लेकर यूजर्स की शिकायतों ने सोशल मीडिया पर भी बवाल किया। 

ITSub नाम से एक यू-ट्यूबर ने अपनी पोस्ट में कहा, "यह एक ऐसी समस्या है जो पहले कभी नहीं देखी, इससे छुटकारा पाने का भी कोई तरीका नहीं है।" इस यूट्यूबर के 21 लाख सब्सक्राइबर हैं और चैनल गैजेट्स के बारे में बात करता है। 

Samsung ने कहा कि उसने यूजर्स की सेफ्टी के लिए, बिना किसी जोखिम के, सॉफ़्टवेयर को डिसेबल करने की परमिशन देने के लिए एक अपडेट जारी किया है। कंपनी ने यह भी कहा कि वो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में अपनी इनोवेशन को आगे भी जारी रखेगी। 

S22 सीरीज के लॉन्च के बाद छह हफ्ते में कंपनी 10 लाख हैंडसेट की सेल कर चुकी है। साउथ कोरिया के तीन बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने इसकी कीमतों में भारी कटौती कर दी है। देश में S22 की कीमत KRW 5,49,000 (लगभग 33,880 रुपये) कर दी गई है। जबकि इसे KRW 9,99,000 (लगभग 61,650 रुपये) में लॉन्च किया गया था। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »