Samsung Galaxy S21 सीरीज़ जनवरी में हो सकती है लॉन्च, रिपोर्ट का दावा

Galaxy S20 सीरीज़ की सेल 6 मार्च से शुरू की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S21 मॉडल्स की सेल अगले साल 5 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2020 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के सभी फोन में मिल सकते हैं 5 कलर ऑप्शन
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ की सेल पिछले वर्ज़न की तुलना में जल्द होगी

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ का हिस्सा हो सकते हैं Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra

Samsung Galaxy S21 दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसको लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अगले साल जनवरी में दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट में अटकले लगाई गई हैं कि कंपनी गैलेक्सी एस फोन के लिए अपने पारंपरिक फरवरी व मार्च लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन को लेकर आने वाली है। कथित रूप से गैलेक्सी एस21 को जनवरी में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी कथित रूप से गैलेक्सी एस21 फ्लैगशिप फोन का प्रोडक्शन दिसंबर में शुरू कर सकती है। इस साल Galaxy S20 का निर्माण जनवरी महीने में शुरू किया गया था।

इस मामले से जुड़े सूत्र का हवाला देते हुए SamMobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy S21 लॉन्च को जनवरी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। जल्द होने वाले लॉन्च के पीछे की वजह Huawei की अनुपस्थित बताई जा रही है। जनवरी लॉन्च के बाद सैमसंग को अपने नए फोल्डेबल फोन के लॉन्च की तैयारी करने के लिए अलग से समय मिल जाएगा।

TheElec की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung अपने गैलेक्सी एस21 सीरीज़ का प्रोडक्शन दिसंबर में शुरू कर सकता है और इसकी सेल इसके पिछले वर्ज़न से पहले ही शुरू कर दी जाएगी।

आपको बता दें, Galaxy S20 सीरीज़ की सेल 6 मार्च से शुरू की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी एस21 मॉडल्स की सेल अगले साल 5 फरवरी से शुरू हो जाएगी। SamMobile ने भी अटकलें लगाई है कि गैलेक्सी एस21 की सेल या तो जनवरी के अंत में शुरू हो सकती है या फिर फरवरी की शुरुआत में।
Advertisement

सैमसगं गैलेक्सी एस21 के अलावा, Galaxy Buds 2 को भी अगले साल होने वाले Galaxy Unpacked 2021 लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। TheElec की रिपोर्ट के अनुसार नए वायरलेस ईयरबड्स का कोडनेम Attic होगा जो कि वाटर रसिस्टेंस अपग्रेड के साथ आएगा।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy S21 specifications (expected)

TheElec की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें तीन अलग मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिन्हें इंटरनली O1, P3 और T2 कहा जा रहा है। इन्हें Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra नाम दिया जा सकता है। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में S पेन सपोर्ट भी मौजूद होगा।

इसके अलावा TheElec की रिपोर्ट बताती है कि नए मॉडल्स गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के स्मार्टफोन में 5 कलर ऑप्शन मौजूद हो सकते हैं, वो होंगे- ग्रे, पिंक, सिल्वर, वॉयलेट और व्हाइट। वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी बड्स 2 में ब्लैक, सिल्वर और वॉयलेट कलर ऑप्शन मौजूद हो सकता है।
Advertisement

माना जा रहा है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के एक मॉडल में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आ सकता है। कंपनी की गैलेक्सी लाइनअप के टॉप-एंड फोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.