Samsung Galaxy S20 Ultra को One UI 3.0 बीटा अपडेट मिलने की खबर, कैमरे होंगे बेहतर

Samsung ने वन यूआई 3.0 एंड्रॉयड 11 पब्लिक बीटा प्रोग्राम की शुरुआत कुछ हफ्तों पहले की थी और फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ पर इसकी टेस्टिंग पर काम चल रहा है। बता दें, एक महीने के अंदर गैलेक्सी एस20 सीरीज़ को चार बड़े इम्प्रूवमेंट-फोकस अपडेट्स प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2020 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 Ultra को मिला One UI 3.0 पब्लिक बीटा अपडेट
  • इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G988BXXU5ZTJF है
  • बताया गया है कि इस अपडेट में अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी शामिल है

Samsung Galaxy S20 Ultra को One UI 3.0 बीटा अपडेट का साइज़ 600 एमबी है

Samsung Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन को One UI 3.0 बीटा अपडेट मिलने की खबर सामने आई है, जो कि कुछ कैमरा सुधार से लैस है। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G988BXXU5ZTJF है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने एंड्रॉयड 11 आधारित वन यूआई 3.0 पब्लिक बीटा की टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट का साइज़ 600 एमबी है और इस अपडेट में अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। आपको बता दें, यह अपडेट एस20 सीरीज़ स्मार्टफोन के लिए पहले से ही ज़ारी किया जा चुका है।

Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, नया यूआई 3.0 बीटा बिल्ड Samsung Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन के कैमरा में सुधार लेकर आया है। रिपोर्ट यह भी कहती है कि टेस्टिंग के बाद स्मार्टफोन का कैमरा बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और यह पहले से अधिक स्टेबल है। इस अपडेट का साइज़ 600 एमबी है और इसमें कुछ सिक्योरिटी इम्प्रूवमेंट्स भी शामिल हैं। रिपोर्ट बताती है कि चेंजलॉग में किसी विशेष प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं की गई है।

आपको बता दें, इस रिपोर्ट में एक बग का भी उल्लेख किया गया है, जो कि गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में अल्ट्रा-वाइड सेंसर का इस्तेमाल करते हुए सामने आती है। संभवाना है कि सैमसंग स्टेबल वन यूआई 3.0 अपडेट को रोलआउट करने से पहले इसके फीडबैक को ध्यान में रखेगा।

सैमसंग ने वन यूआई 3.0 एंड्रॉयड 11 पब्लिक बीटा प्रोग्राम की शुरुआत कुछ हफ्तों पहले की थी और फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ पर इसकी टेस्टिंग पर काम चल रहा है। बता दें, एक महीने के अंदर गैलेक्सी एस20 सीरीज़ को चार बड़े इम्प्रूवमेंट-फोकस अपडेट्स प्राप्त हुए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा को कुछ दिन पहले कैमरा सुधार संबंधित अपडेट प्राप्त हुआ था, जो कि शुरुआती रूप में कुछ यूरोपियन मार्केट्स के लिए ज़ारी किया गया था।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-notch build quality
  • Gorgeous display
  • Excellent cameras, zoom capability
  • Good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Extremely expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S20 Ultra, Android 11, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.