Samsung Galaxy S20 FE पर मिल रही 9,000 रुपये की छूट, लेकिन...

इन ऑफर्स के साथ गैलेक्सी एस20 एफई स्मार्टफोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये हो जाती है, जबकि 256 जीबी फोन को आप 44,999 रुपये में खरीदकर अपना बना सकेंगे।

Samsung Galaxy S20 FE पर मिल रही 9,000 रुपये की छूट, लेकिन...

Samsung Care+ सर्विस पर 50 प्रतिशत की भी छूट मिल रही है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE पर मिलेगा 5,000 रुपये का डिस्काउंट
  • HDFC कार्ड के जरिए गैलेक्सी एस20 एफई खरीद पर मिलेगा 4,000 का कैशबैक
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन भारत में 9,000 रुपये की छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है, हालांकि यह फायदा केवल स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत ही प्राप्त होगा। यह ऐलान दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने मंगलवार को किया है। यह नया ऑफर सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर उपलब्ध है, जिसका फायदा आप रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ Samsung India ऑनलाइन स्टोर और Amazon ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उठा सकते हैं। गैलेक्सी एस20 एफई फोन को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसके सेल कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुई है।
 

Samsung Galaxy S20 FE price in India discounted

स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत Samsung Galaxy S20 FE फोन पर इंस्टेंट 5,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि HDFC Bank कार्ड के जरिए ग्राहकों को 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इन ऑफर्स के साथ गैलेक्सी एस20 एफई स्मार्टफोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये हो जाती है, जबकि 256 जीबी फोन को आप 44,999 रुपये में खरीदकर अपना बना सकेंगे।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई ग्राहक को Samsung Care+ सर्विस पर 50 प्रतिशत की भी छूट मिल रही है, जिसका उद्देश्य एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन प्रदान करना है।

हालांकि, Samsung ने यह भी साफ किया है कि स्पेशल फेस्टिव ऑफर और सैमसंग केयर+ पर मिलने वाली छूट केवल 17 नवंबर तक ही उपलब्ध होगी।
इसके अलावा, अमेज़ॅन और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर टॉप नए ऑफर पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी प्रदान कर रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 49,999 रुपये में पेश किया गया था, जबकि फोन के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये है जो कि हाल ही में पेश किया गया है, इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं जबकि इसकी शीपमेंट 28 अक्टूबर यानी कल से शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy S20 FE specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। भारतीय मार्केट में Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट को उतारा गया है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 चिपसेट मिलता है। कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • कमियां
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  4. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  8. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  9. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  10. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »