Samsung Galaxy S20 FE की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले लीक, 16 अक्टूबर से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S20 FE फोन पिछले महीने लॉन्च हो चुके Galaxy S20 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लाइट वर्ज़न है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है। गैलेक्सी एस20 एफई फोन में खरीद के लिए कई कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE की सेल Amazon पर होगी उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई में मिलेंगे 5 कलर ऑप्शन
  • भारत में उपलब्धत होगा फोन का केवल 4जी वेरिएंट

Samsung Galaxy S20 FE को पिछले महीने ग्लोबली किया गया था लॉन्च

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन की भारतीय कीमत आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले ऑनलाइन लीक कर दी गई हैं। इसके अलावा, Amazon ने भी खुलासा कर दिया है कि गैलेक्सी एस20 एफई की सेल भारत में 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। यह नया सैमसंग फोन पिछले महीने लॉन्च हो चुके Galaxy S20 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लाइट वर्ज़न है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है। गैलेक्सी एस20 एफई फोन में खरीद के लिए कई कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।
 

Samsung Galaxy S20 FE price in India (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S20 FE फोन की कीमत भारत में 49,999 रुपये होगी। यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके फोन के 5G वेरिएंट की कीमत $699 (लगभग 51,100 रुपये) से थोड़ा सस्ता है। हालांकि, 5जी मॉडल की जगह भारत में गैलेक्सी एस20 एफई स्मार्टफोन का 4जी वेरिएंट ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं, भारतीय वेरिएंट को सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में लाया जाएगा। यह ग्लोबल मॉडल के विपरीत है, जिसमें 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट मौजूद थे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो भारत में इसके पांच रंग विकल्पों होंगे, जिनमें क्लाउड रेड, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट शामिल हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20 FE sale in India details

कीमत के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई की उपलब्धता की जानकारी भी Amazon के द्वारा सार्वजनिक हो गई है। अमेज़न वेबसाइट पर मोबाइल साइट और ऐप्स पर स्मार्टफोन के लिए बैनर फीचर किया गया है। इस बैनर में जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन की सेल भारत में 16 अक्टूबर से शुरू होगी। अमेज़न के अलावा संभावना है कि गैलेक्सी एस20 एफई फोन अन्य ऑफलाइन रीटेलर्स के माध्यम से भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

स्मार्टफोन का आधिकारिक लॉन्च भारत में आज आयोजित किया जा रहा है। कुछ ही देर में फोन की आधिकारिक कीमत व उपलब्धता की जानकारी सामने आ जाएगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20 FE specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट में ऑक्टा-कोर Exynos 990 चिपसेट मिलता है। वहीं, कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस आता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.