Samsung Galaxy S20 FE भारत में आज होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Samsung ने Galaxy S20 FE की भारतीय कीमत की पुष्टि नहीं की है, हालांकि टीज़ किया है कि यह "बेहद प्रतिस्पर्धी" होगा। ग्लोबल बाज़ारों में इसके 5जी मॉडल की शुरुआती कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,200 रुपये) है।

Samsung Galaxy S20 FE भारत में आज होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ
ख़ास बातें
  • भारत में Samsung Galaxy S20 FE में मिलेगा 8 जीबी रैम विकल्प
  • Galaxy S20 सीरीज़ का टोन-डाउन वर्ज़न है सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई
  • 120 हर्ट्ज़ होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस आता है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाने वाला है, जिसकी जानकारी कंपनी ने Gadgets 360 को दी है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने Galaxy S20 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लाइट वर्ज़न वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एस20 एफई, जिसे सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन के रूप में भी जाना जाता है, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन का डिज़ाइन काफी हद तक फ्लैगशिप एस20 और नोट 20-सीरीज़ से मेल खाता है। इसके अलावा, Samsung Galaxy S20 FE में कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले का भी इस्तेमाल किया है और युवाओं को आकर्षित करने के लिए कई रंग विकल्पों में पेश किया है।
 

Samsung Galaxy S20 FE India details

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई केवल 4जी सपोर्ट के साथ भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगा, जबकि इसका ग्लोबल वेरिएंट 4जी और 5जी दोनों विकल्पों में आता है। Galaxy S20 FE के भारतीय वेरिएंट को केवल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में लाया जाएगा और इसके और पांच रंग विकल्पों होंगे, जिनमें क्लाउड रेड, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट शामिल हैं। यह ग्लोबल मॉडल के विपरीत है, जिसमें 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट और कुल छह रंग विकल्प शामिल हैं। ग्लोबल वेरिएंट में क्लाउड ऑरेंज नाम का एक अतिरिक्त रंग विकल्प है, जो भारतीय बाज़ार में नहीं आ रहा है।

Samsung ने Galaxy S20 FE की भारतीय कीमत की पुष्टि नहीं की है, हालांकि टीज़ किया है कि यह "बेहद प्रतिस्पर्धी" होगा। याद दिलाते चलें कि ग्लोबल बाज़ारों में इसके 5जी मॉडल की शुरुआती कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,200 रुपये) है।
 

Samsung Galaxy S20 FE specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट में ऑक्टा-कोर Exynos 990 चिपसेट मिलता है। वहीं, कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस आता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  3. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  4. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  7. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  8. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  10. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »