Samsung Galaxy S20 FE भारत में खरीद के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन क्लाउड रेड, क्लाउड लेवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट रंग में मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2020 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE में मिलेगा सिंगल कॉन्फिग्रेशन
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई में उपलब्ध होंगे पांच कलर ऑप्शन
  • एक्सीनॉस 990 चिपसेट से लैस है सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन

Samsung Galaxy S20 FE फोन में 4,500mAh बैटरी मौजूद है

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। यह Samsung फोन भारत में पिछले हफ्ते Galaxy S20 के टोन-डाउन वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है, जो कि देखने में काफी हद तक गैलेक्सी एस20 और Galaxy Note 20 सीरीज़ जैसा लगता है। हालांकि, गैलेक्सी एस20 एफई स्मार्टफोन में आपको खरीद के लिए अलग कलर ऑप्शन मिलेंगे। गैलेक्सी एस20 एफई फोन की टक्कर मार्केट में OnePlus 8, Vivo X50 Pro और iPhone XR जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Samsung Galaxy S20 FE price in India, sale offers

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन क्लाउड रेड, क्लाउड लेवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट रंग में मिलेगा। Samsung Galaxy S20 FE फोन अमेज़न, सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन का प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को आज से यह फोन मिलना शुरू हो जाएंगे।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन पर HDFC Bank ग्राहकों को 4,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी प्राप्त होगा। सैमसंग ने अपने ऑनलाइन स्टोर्स पर पुराने फोन के बदले में अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट भी पेश की है।

पिछले महीने, सैसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई फोन को ग्लोबली लॉन्च किया था, जो कि तीन 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट में लाया गया था। सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट के लिए 5जी और 4जी विकल्प भी पेश किये थे, लेकिन भारत में केवल 4जी वेरिेएंट पेश किया गया है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20 FE specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। भारतीय मार्केट में Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट को उतारा गया है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 चिपसेट मिलता है। कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.