Samsung Galaxy S20+ BTS Edition भारत में 2 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें खासियतें

स्पेसिफिकेशन के मामले में आपको Samsung Galaxy S20+ BTS Edition और रेगुलर गैलेक्सी एस20+ मॉडल में कुछ अंतर नहीं मिलेगा। हालांकि, इस फोन में आपको बीटीएस थीम के साथ स्पेशल वॉलपेपर्स, आइकन और रिंगटोन मिलेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जून 2020 18:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन के पिछले हिस्से पर मिलेगी BTS की ब्रांडिंग
  • Samsung Galaxy S20+ BTS Edition का एक मात्र कलर वेरिेएंट
  • स्पेसिफिकेशन के मामले में इस नए एडिशन में नहीं मिलेगा कुछ अलग

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition है खास फैन्स के लिए

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition भारत में गुरुवार 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस फोन की प्री-बुकिंग भारत में बुधवार 1 जुलाई से ही शुरू कर दी जाएगी। कंपनी ने आज सोमवार को ऐलान किया। सैमसंग गैलेक्सी एस20+ बीटीएस एडिशन में कलर एक्सेंट फीचर किए गए हैं, जो लोकप्रिय कोरियन पॉप बैंड से एसोसिएटेड है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर नीचे की ओर BTS का लोगो दिया गया है और इसके साथ ही इसमें बीटीएस थीम भी शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस20+ बीटीएस एडिशन स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में Galaxy Buds+ BTS Edition के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज यानी सोमवार को ऐलान किया गया कि Samsung Galaxy S20+ BTS Edition भारत में गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस20+ बीटीएस एडिशन स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग लॉन्च से एक दिन पहले बुधवार से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि स्मार्टफोन के साथ Samsung Galaxy Buds+ BTS Edition earbuds को भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition price in India (expected)

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी एस20+ बीटीएस एडिशन स्मार्टफोन को Galaxy Buds+ BTS Edition के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी एस20+ 5जी बीटीएस एडिशन की प्री-बुकिंग अमेरिका में चालू है, जहां इसकी कीमत $1,249.99 (लगभग 94,500 रुपये) है। संभावना है कि भारतीय में लॉन्च होने वाले मॉडल की कीमत भी इसके आसपास ही होगी। आपको बता दें, स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन केवल सिंगल कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, वो है हेज़ पर्पल कलर।

सैमसंग गैलेक्सी एस20+ स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में BTS Edition हेंडसेट, एक्सक्लूसिव बीटीएस फोटो कार्ड और बीटीएस स्टीकर्स के साथ-साथ रेगुलर सामन जैसे क्लियर केस और AKG के ईयरफोन आदि शामिल है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20+ BTS Edition specifications, features

स्पेसिफिकेशन के मामले में आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20+ स्पेशल एडिशन और रेगुलर गैलेक्सी एस20+ मॉडल में कुछ अंतर नहीं मिलेगा। हालांकि, इस फोन में आपको बीटीएस थीम के साथ स्पेशल वॉलपेपर्स, आइकन और रिंगटोन मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई ऑन टॉप पर काम करेगा। इसमें 6.7 इंच का इनफिनिटी-ओ डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 12 जीबी तक का रैम मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है।

सैमसंग ने इस फोन में 512 जीबी तक की स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी के मामले में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मिलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.