Samsung Galaxy S20 सीरीज़ को One UI 2.5 अपडेट मिलने की खबर

One UI 2.5 अपडेट में वायरलेस DeX सपोर्ट, नया एन्हैंस्ड प्रो वीडियो मोड और सिंगल टेक ड्यूरेशन जैसे कई फीचर लेकर आया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 5G अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G981BXXU4BTH5 है
  • Samsung Galaxy S20+ 5G के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G986BXXU4BTH5 है
  • Samsung Galaxy S20+ Ultra 5G अपडेट का वर्ज़न G988BXXU4BTH5 है

Samsung Galaxy S20 5G सभी मॉडल को पूरे यूरोप में मिलेगा अपडेट

Samsung Galaxy S20 5G, Samsung Galaxy S20+ 5G और Samsung Galaxy S20 Ultra 5G स्मार्टफोन को कथित रूप से One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरु हो गया है। यह अपडेट हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ ही घोषित किया गया था और अब Samsung ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए यह नया अपडेट Samsung Galaxy S20 5G फ्लैगशिप सीरीज़ यूज़र्स के लिए पेश कर रही है। बताया जा रहा है कि नया सैमसंग वन यूआई 2.5 अपडेट नए एन्हैंस्ड प्रो वीडियो मोड और सिंगल टेक ड्यूरेशन को बदलने वाली क्षमता के साथ बहुत कुछ लेकर आया है।

SamMobile रिपोर्ट के अनुसार, तीनों फ्लैगशिप डिवाइस Samsung Galaxy S20 5G, Samsung Galaxy S20+ 5G और Samsung Galaxy S20 Ultra 5G को अब One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह अपडेट पूरे यूरोप के लिए रोलआउट किया गया है, जिसमें केवल जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड और पुर्तगाल ही शामिल नहीं है। इन मार्केट्स को अपडेट प्राप्त होना शुरू हो गया है और बाकि मार्केट्स को वन यूआई 2.5 अपडेट जल्द ही प्राप्त हो जाएगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 5जी अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G981BXXU4BTH5 है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस20+ के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G986BXXU4BTH5 है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा मॉडल के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G988BXXU4BTH5 है। अपडेट को ओवर-द-एयर ज़ारी किया गया है, जिसे आप अपने सैमसंग स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर मैनुअली भी चेक कर सकते हैं।

नया वन यूआई 2.5 अपडेट सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ में कथित रूप से वह सभी फीचर्स लेकर आया है, जो कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ में इस अपडेट के साथ प्राप्त हुए थे। इसमें वायरलेस DeX सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें नए प्रो वीडियो मोड भी पेश किया गया है, जो कि यूज़र्स को मैनुअली वीडियो रिकॉर्डिंग रिजॉल्यूशन चुनने का विकल्प देगा। जैसे कि हमने बताया सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ वन यूआई 2.5 अपडेट कथित रूप से सिंगल टेक ड्यूरेशन को बदलने की क्षमता भी लेकर आया है। इसके अलावा यह अपडेट थर्ड पार्टी ऐप लॉन्चर्स में एंड्रॉयड 10 नेविगेशनन गेस्चर का इस्तेमाल भी प्रदान करेगा।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.