Samsung Galaxy S10E की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे की मिली झलक

आधिकारिक लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S10E की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में पता चल रहा है।

Samsung Galaxy S10E की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे की मिली झलक

Samsung Galaxy S10E की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे की मिली झलक

ख़ास बातें
  • इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S10E
  • Galaxy S10E में हो सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन के दाहिनी तरफ मिलेगी फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung जल्द अपनी Galaxy S10 सीरीज़ से पर्दा उठाने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले हाल ही में Samsung Galaxy S10E की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में पता चल रहा है। Samsung Galaxy S10E स्मार्टफोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल, दो रियर कैमरे और साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

जर्मन वेबसाइट WinFuture पर Samsung Galaxy S10E के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को शेयर किया गया है। रेंडर में डिवाइस को हर एंगल से दर्शाया गया है। सामने आई तस्वीर से इस बात का संकेत मिल रहा है कि सैमसंग ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। फोन के पिछले हिस्से पर फ्लैश लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Bixby और वॉल्यूम बटन को फोन के बायीं तरफ तो वहीं साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिली है।
 
ev714e5s

Photo Credit: WinFuture

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि Galaxy S10E में हेडफोन जैक दिया जाएगा और यह केवल 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए  3,100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह हैंडसेट येलो, प्रिज्म ब्लैक, प्रिज्म ग्रीन और पर्ल व्हाइट रंग में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस वेरिएंट की कीमत 750 यूरो (लगभग 61,200 रुपये) हो सकती है।

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में फोन का नाम Galaxy S10 Lite बताया जा रहा था। 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Samsung Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान फोन के फाइनल नाम और अन्य जानकारी सामने आएगी। हाल ही में गैलेक्सी एस10 सीरीज़ की कीमतें भी लीक हुई थी। Galaxy S10 की शुरुआती कीमत 899 यूरो (लगभग 73,500 रुपये) तो वहीं Samsung Galaxy S10+ की शुरुआती कीमत 999 यूरो (81,700 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »