Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर ऑफर्स लीक

Samsung Galaxy S10 Series Pre-Order Offers: सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर पर मिल सकते हैं ये ऑफर्स।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 फरवरी 2019 14:29 IST
ख़ास बातें
  • 22 फरवरी से शुरू हो सकते हैं Galaxy S10 सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर
  • Galaxy S10 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर ऑफर्स हुए लीक
  • Galaxy S10e के पोस्टर में मिली दो रियर कैमरों की झलक

Samsung Galaxy S10 Series Pre-Order Offers: सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर ऑफर्स लीक

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung की Galaxy S10 सीरीज़ अगले कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के अंतर्गत उतारे जाने वाले तीनों वेरिएंट के लिए प्री-ऑर्डर 22 फरवरी 2019 से कई क्षेत्रों में शुरू हो सकते हैं। हाल ही में एक पोस्टर लीक हुआ है जिससे इस बात का संकेत मिला है कि इंडोनेशिया में प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को Galaxy Watch, Samsung Smart TV या Galaxy Buds फ्री दिए जा सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, Samsung Galaxy S10e का पोस्टर भी लॉन्च से ठीक कुछ घंटों पहले लीक हो गया है।

लीक जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी 2019 से इंडोनेशिया में Samsung Galaxy S10e, Galaxy S10 और Galaxy S10+ के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं। एंड्रॉयड अथॉरिटी के ट्विटर हैंडल से पोस्टर को लीक किया गया है। लीक हुए पोस्टर से सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10ई और गैलेक्सी एस10+ के प्री-ऑर्डर ऑफर्स के बारे में जानकारी सामने आई है। यह ऑफर्स इंडोनेशिया के अलावा अन्य क्षेत्रों के लिए भी लिस्ट किए जा सकते हैं।  
Advertisement
 

Photo Credit: Android Authority

पोस्टर इस बात का संकेत दे रहा है कि जो भी ग्राहक 22 फरवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 तक Galaxy S10e, Galaxy S10 या Galaxy S10+ के लिए प्री-ऑर्डर करते हैं उन्हें Galaxy Watch, Samsung Smart TV या Galaxy Buds फ्री दिए जा सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को IDR 1,000,000 (लगभग 5,000 रुपये) कैशबैक, 24 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा और 40 जीबी तक का एक्सक्लूसिव डेटा प्लान दिया जाएगा। सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर फिलहाल किसी भी ऑफर को लिस्ट नहीं किया गया है।
 

Samsung Galaxy S10e का पोस्टर लीक
Photo Credit: GSMArena

वेबसाइट GSMArena ने Samsung Galaxy S10e के नए पोस्टर को लीक कर दिया है। पोस्टर से फोन के डिजाइन का पता चलता है, साथ ही हैंडसेट के कैनेरी येलो कलर वेरिएंट को दर्शाया गया है। स्मार्टफोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले, बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और मेटल फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट भारतीय समयानुसार 21 फरवरी सुबह 12.30 बजे, यानी आज मध्यरात्रि शुरू होगा। Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Fold नाम से उतारा जा सकता है। इसके अलाना नेक्स्ट-जे़न Galaxy Smartwatch और Galaxy Buds को भी आज इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.