Samsung Galaxy S10 में हो सकता है 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 16:07 IST
ख़ास बातें
  • ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S10
  • 20 फरवरी को उठेगा Samsung Galaxy S10 से पर्दा
  • Galaxy S10 के 5 जी वेरिएंट को भी किया जा सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S10 में हो सकता है 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Photo Credit: Evan Blass

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung की Galaxy S10 सीरीज़ से इस महीने पर्दा उठने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले अब तक कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया जाएगा। केवल इतना ही नहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस10 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

GSMArena की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy S10 सीरीज़ में नए सुपर एमोलेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जो 10-बिट कलर प्रोसेसिंग को सपोर्ट करेगी। Galaxy S10 में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट, डुअल पिक्सल ऑटोफोकस तकनीक और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट होगा। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है फोन में जान फूंकने के लिए 4,100 एमएएच की बैटरी और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

इसके अलावा SaudiAndroid नाम के एक ट्विटर अकाउंट द्वारा Samsung Galaxy S10 और Galaxy S10+ की कुछ कथित तस्वीरें लीक की गई थी। तस्वीरों से इस बात का पता चला था कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी। हालांकि, अब इस ट्वीट को हटा लिया गया है। ट्वीट के हटाए जाने से पहले SamMobile ने तस्वीरें को सुरक्षित रख लिया था और फिर इन तस्वीरों को अपनी वेबसाइट पर साझा किया है।

WinFuture ने भी Galaxy S10 रेंडर्स की एक गैलेरी को पब्लिश किया है। लीक हुई तस्वीरों में हैंडसेट ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन रंग में नजर आ रहा है। एक अलग रेंडर में Galaxy S10+ स्मार्टफोन सिरेमिक ब्लैक और प्रिज़म ब्लैक रंग में दिख रहा है। SlashLeaks पर Samsung Galaxy S10e की लाइव तस्वीरों को भी लीक किया गया है। तस्वीर से इस बात का पता चला है कि फोन में 5.8 इंच का इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल होगा। सेल्फी सेंसर के छेद का व्यास 0.5 मिलीमीटर होगा। याद करा दें कि, 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में Samsung Galaxy Unpacked 2019 इवेंट को आयोजित किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.