Samsung Galaxy S10 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलक

सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 का रेंडर लीक हो गया है। इसी के साथ Galaxy S10+ के बेंचमार्क स्कोर भी सामने आ गए हैं।

Samsung Galaxy S10 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलक

Photo Credit: Twitter/Ice Universe

ख़ास बातें
  • दो रियर कैमरे के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S10
  • Galaxy S10+ में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल
  • Galaxy S10 तीन अलग-अलग वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के वेरिएंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन फ्लैट स्क्रीन, डुअल-कर्व्ड एज स्क्रीन और बड़े डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले और दो रियर कैमरे के साथ उतारा जा सकता है। Galaxy S10+ के कई रेंडर लीक हो चुके हैं लेकिन अब हाल ही में सामने आए Samsung Galaxy S10 के रेंडर में फोन का बैक पैनल नजर आ रहा है।

Samsung Galaxy S10+ को एक बार फिर पॉपुलर बेंचमार्क पोर्टल एंटूटू पर लिस्ट किया गया है। यह जानकारी Techtastic.nl ने दी है। पता चला है कि Galaxy S10+ स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर ने बेंचमार्क स्कोर में एक्सीनॉस 9820 और किरिन 980 प्रोसेसर को भी पछाड़ दिया है। Galaxy S10+ ने 3,43,051 तो वहीं एक्सीनॉस 9820 ने 3,25,067 स्कोर किया है।

बता दें कि Samsung Galaxy S10 के रेंडर को टिप्स्टर आइस यूनिवर्स द्वारा ट्वीट किया गया है। ट्वीट की गई तस्वीर में फोन के बैक पैनल के साथ कवर भी नजर आ रहा है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ हॉरिजोंटल डुअल-रियर कैमरा सेटअप है। गौर करने वाली बात यहां ये भी है कि सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में संभावना है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड में या फिर डिस्प्ले के नीचे जगह मिले।

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस10 के प्रीमियम वेरिएंट में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इसका एक वेरिएंट ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इसके तीसरे वेरिएंट में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड में रहेगा। हाल ही में एक लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S10+ में 5 जी सपोर्ट, 6.7 इंच डिस्प्ले, दो सेल्फी सेंसर और चार रियर कैमरे होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »