Samsung Galaxy S10+ में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

सैमसंग अगले साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 सीरीज के नए स्मार्टफोन उतारेगी। हाल ही में सामने आई जानकारी से पता चला है कि Galaxy S10+ तीन रियर कैमरे हो सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2018 12:52 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं गैलेक्सी एस10 सीरीज के फोन
  • Samsung Galaxy S10+ में हो सकता है डुअल फ्रंट कैमरा
  • Galaxy S10+ में हो सकता है अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर

Samsung Galaxy S10+ में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग अगले साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 सीरीज के नए स्मार्टफोन उतारेगी। हाल ही में सामने आई जानकारी से पता चला है कि Galaxy S10+ तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि सैमसंग गैलेक्सी एस10+ में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। म्यूजिक के लिए फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक को भी जगह मिलेगी।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung ने तीन स्मार्टफोन के लिए पेटेंट किया है जिनके टाइटल 'Rize10', 'Rize20' और 'Rize30' हैं। टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने ट्वीट करके दावा किया है कि Samsung Galaxy S10+ तीन रियर कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए दो सेंसर मौजूद होंगे। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस10 में सेल्फी  के लिए एक सेंसर रहेगा। टिप्स्टर ने एक अन्य ट्वीट में गैलेक्सी एस10+ के कवर की एक तस्वीर को भी पोस्ट किया है।

Galaxy S10+ के इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल पर सेल्फी सेंसर के लिए दो छेद होंगे। वहीं, Galaxy S10 में सेल्फी सेंसर के लिए सिंगल छेद रहेगा। टिप्स्टर ने बताया कि गैलेक्सी एस10 की तरह Galaxy S10 Lite में भी सिंगल फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा नीदरलैंडिश वेबसाइट LetsGoDigital ने स्पॉट किया है कि सैमसंग ने यूके और मेक्सिको में Rize10, Rize20 और Rize30 के लिए पेटेंट दायर किया है।

Galaxy S10 में 6.1 इंच डिस्प्ले होगा जिसकी कीमत 799 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 72,200 रुपये) हो सकती है। इस दाम में 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 999 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 90,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के प्रीमियम वेरिएंट Galaxy S10+ के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 899 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 81,200 रुपये) वहीं, इसके 512 जीबी वेरिएंट को 1,099 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 99,300 रुपये) में उतारा जा सकता है। Galaxy S10 Lite में 5.8 इंच और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 669 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (लगभग 60,500 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.